लड़की ने तब्बू के पेट पर रख दिया हाथ तो बिदक गई एक्ट्रेस, वायरल हुआ Video

तब्बू हाल ही में अपनी अपकमिंग मूवी भोला का प्रमोशन करने दिल्ली के एक मॉल में पहुंचीं। यहां फोटो खिंचाते वक्त एक लड़की ने तब्बू के पेट पर हाथ रख दिया, जिससे एक्ट्रेस बुरी तरह बिदक गई। तब्बू का रिएक्शन देख लोगों ने एक्ट्रेस की जमकर खिंचाई की। 

/ Updated: Mar 26 2023, 12:32 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) की फिल्म 'भोला' 30 मार्च को रिलीज होनी है। फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों हाल ही में दिल्ली के पेसिफिक मॉल पहुंचे। यहां दोनों को अपने नजदीक देखकर फैन्स बेकाबू हो गए। इसी बीच एक लड़की ने अजय देवगन और तब्बू के साथ फोटो खिंचाई, लेकिन तभी तब्बू ने लड़की को अपने से दूर रहने के लिए हाथ से इशारा किया। दरअसल, लड़की ने सबसे पहले अजय देवगन के पास खड़े होकर फोटो खिंचाई। इसके बाद वो तब्बू के पास गई और उसने एक्ट्रेस के पेट पर हाथ रखते हुए जैसे ही पोज दिया, तब्बू बिदक गईं। तब्बू ने पेट से लड़की का हाथ हटाते हुए कुछ अजीब तरीके से रिएक्ट किया। इसके बाद उसे कहा कि दूर से फोटो खिंचाए। ये वीडियो देख लोग तब्बू को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा- बहुत बहुत रूड बिहैवियर है तब्बू का। एक और शख्स बोला- वो बच्ची है। हो सकता है एक्साइटमेंट में उसे ध्यान नहीं रहा, लेकिन तब्बू को ऐसा नहीं करना चाहिए।

Read more Articles on