शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर उमड़ी फैंस की भीड़, देखिए लोगों ने कैसे सेलिब्रेट किया किंग खान का खास दिन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान के फैंस धूम-धाम से उनका बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं।

/ Updated: Nov 03 2023, 12:18 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान 2 नवंबर को 58 साल के हो गए हैं। 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरुख का बर्थडे उनके फैंस के लिए एक त्योहार से कम नहीं होता है। फैंस अपने चहेते स्टार का जन्मदिन मनाने के लिए पूरा एक साल इंतजार करते हैं। ऐसे में शाहरुख के बंगले मन्नत के बाहर हर जमकर भीड़ हो गई। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें उनके फैंस धूम-धाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके को हर शख्स अलग तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है। कोई उनके बंगले मन्नत के बाहर झंडा लहरा रहा है, तो कोई बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर सेलिब्रेट कर रहा है। आपको बता दें अपने बर्थडे के शुरू होते ही शाहरुख ब्लैक टी-शर्ट, कैप और कार्गो जींस में मन्नत की रेलिंग पर आए थे। उन्होंने फ्लाइंग किस और थंब्स अप के साथ फैंस को शुक्रिया कहा। वहीं शाहरुख को देखकर भीड़ ने उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गाया और जमकर हूटिंग भी की थी।

और पढ़ें..

Dunki Twitter Reaction: खूब पसंद आया शाहरुख खान की डंकी का टीजर, सभी बोले- ब्लॉकबस्टर

Read more Articles on