Cannes Film Festival 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की शानदार शुरुआत होने जा रही है। इस बार भी इवेंट के रेड कारपेट पर बॉलीवुड इंडस्ट्री का जलवा देखने मिलने वाला है। कई स्टार्स कान्स में स्टाइल और ग्लैमरस आउटफिट के साथ शिरकत करने की तैयारी में है। आइए, जानते हैं इवेंट से जुड़ी पूरी डिटेल...
79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर इस बार जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल माना जाता है, इसमें कई शानदार फिल्मों की स्क्रीनिंग होती है और लोग इसे एन्जॉय करते हैं। वहीं, सबसे ज्यादा चर्चा इवेंट के रेड कारपेट की होती है। इस बार भी कान्स के रेड कारपेट पर बॉलीवुड के साथ साउथ सेलेब्स का स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक देखने को मिलने वाला है। जानते हैं कान्स फेस्टिवल कब शुरू हो रहा है, ये कितने दिन चलेगा और कौन बॉलीवुड सेलेब्स इसमें हिस्सा लेंगे।

कब शुरू होगा कान्स फिल्म फेस्टिवल
कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 12 से 23 मई 2026 तक फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में किया जाएगा। कान्स की ओपनिंग सेरेमनी 12 मई को देर रात होगी। वहीं इसका समापन समारोह 23 मई को होगा। इस इवेंट का अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर Brut के जरिए किया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कान्स फिल्म फेस्टिवल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी। फेस्टिवल का एक्सक्लूसिव कंटेंट फ्रांस में फ्रांस टेलीविजन पर उपलब्ध रहेगा। इसके सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी लगातार अपडेट और झलकियां शेयर की जाएगी। बता दें कि इस बार भारत की ओर से हिंदी के साथ पंजाबी, मलयालम, गुजराती और कन्नड़ फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। एमी विर्क की पंजाबी फिल्म चढ़दी कला, मलयालम फिल्म बालन: द बॉय और शॉर्ट फिल्म शैडो ऑफ द मून लेसन नाइट का प्रीमियर कान्स में होगा। वहीं, जॉन अब्राहम की फिल्म अम्मा अरियान, श्रीमयी चक्रवर्ती की डॉक्यूमेंट्री स्पिरिट ऑफ द वाइल्डफ्लाव, कैरेन क्षिति सुवर्णा की कन्नड़ फिल्म 21 सितंबर और गुजराती फिल्म लालो- कृष्णा सदा सहायते भी इवेंट में दिखाई जाएगी।
ये भी पढ़ें... 2026 में 7 नई जोड़ियां उड़ाएंगी बॉक्स ऑफिस, इन 2 Pairs को साथ देखने सभी बेताब
कान्स के रेड कारपेट पर इंडियन सेलिब्रिटीज
कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर बॉलीवुड के साथ साउथ स्टार्स भी जलवा दिखाते नजर आएंगे। इवेंट के रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट, अदिति राव हैदरी, तारा सुतारिया, कल्याणी प्रियदर्शन, मौनी रॉय, पूजा बत्रा, करण जौहर, एमी विर्क नजर आएंगे। खबरों की मानें तो आलिया फ्रांस पहुंच चुकी हैं और तारा भी रवाना हो गई हैं। बता दें कि कान्स की आधिकारिक शुरुआत 20 सितंबर 1946 को फ्रांस के कान्स शहर में हुई थी। हालांकि, इसकी प्लानिंग 1939 में ही बना ली गई थी, लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। ये दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक है।
ये भी पढ़ें... South Films This Week: इस वीक धमाका, बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही 7 साउथ फिल्में
