LFW: बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा, रश्मिका मंदाना ने ढाया कहर, तारा सुतारिया ने दिखाया फैशन का जलवा

मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में चल रहे लैक्मे फैशन वीक 2023 में बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने रैम्प पर अपना जलवा दिखाया। आपको बता दें कि फैशन वीक का आज यानी कर रविवार को आखिरी दिन है।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. लैक्मे फैशन वीक का आयोजन इन दिनों किया जा रहा है। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित इस इवेंट में फैशन मॉडल्स के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी अपने हुस्न का जलवा रैम्प पर बिखेर रही है। फैशन वीक से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रश्मिका मंदाना चमकती गोल्डन गाउन में रैम्प पर नजर आ रही है। उनकी अदाएं देख फैन्स उनपर फिदा हो रहे है। इनके अलावा अथिया शेट्टी पर्पल आउटफिट में कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही है। तारा सुतारिया, शनाया कपूर, परिणीति चोपड़ा भी फैशन वीक के रैम्प पर डिफरेंट आउटफिट्स में गॉर्जियस लुक में नजर आईं। 

Related Video