विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने 51 साल पुरानी ‘जय संतोषी मां’ की ब्लॉकबस्टर विरासत को पीछे छोड़ दिया है।
नीम करोली बाबा की बायोपिक 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर तूफ़ान बनी हुई है। खासकर छठे हफ्ते में आकर फिल्म जो कलेक्शन कर रही है, वह चौंकाने वाला है। जहां छठे हफ्ते तक आते-आते ज्यादातर फ़िल्में पर्दे से उतरने की कगार पर पहुंच जाती हैं, वहीं 'हनुमान अंश' ओपनिंग वीक से भी बेहतर कमाई कर रही है। आलम यह है कि 37 दिन बाद यह बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है। इसने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का 51 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, देशभर में यह अभी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
'हनुमान अंश' तोड़ा 51 साल पुराना रिकॉर्ड
'हनुमान अंश' ने 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'जय संतोषी मां' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसे बॉलीवुड की इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म माना जाता था। रिपोर्ट्स की मानें तो लगभग 5 लाख रुपए में बनी इस फिल्म ने भात में 5 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, जो इसकी लागत से लगभग 100 गुना था। हालांकि, फिर्ल्म के बजट को लेकर अलग-अलग दावे सामने आते हैं। कहीं यह 25 लाख तो कहीं 7-8 लाख रुपए भी बताया गया है। लेकिन हर सूरत में यह फिल्म 'हनुमान अंश' से पीछे छूट गई है।
यह भी पढ़ें : Haiwaan Collection Day 2: 'हनुमान अंश' की सुनामी में 'हैवान' का बुरा हाल, दूसरे दिन ही हुई ढेर
'हनुमान अंश' का बजट और कलेक्शन कितना है?
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' का बजट लगभग 1.8 करोड़ रुपए बताया जाता है। 37 दिन बाद इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 192.13 करोड़ रुपए पहुंच गया है। यानी शोभिनव सत्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत से लगभग 106.7 गुना कमाई कर ली है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में करीब 227.00 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड लगभग 236.50 करोड़ रुपए कूट डाले हैं।
यह भी पढ़ें : 1980 के दशक की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, जानिए सबसे ज्यादा किसकी, किसने कितनी की कमाई?
देश में नं. 1 बनने की राह पर 'हनुमान अंश'
'हनुमान अंश' अभी देश में सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर चल रही है। हालांकि, जिस तरह की इसकी रफ़्तार है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि जल्दी ही यह देश में भी नं. 1 बन सकती है। अभी इस पायदान पर गुजराती फिल्म 'लालो : कृष्ण सदा सहायते' है। 2025 में रिलीज हुई 'लालो' का बजट लगभग 50 लाख रुपए बताया जाता है, जबकि इसका भारत में नेट कलेक्शन 97.07 करोड़ रुपए हुआ था। यानी इस फिल्म ने बजट से लगभग 194 गुना से ज्यादा की कमाई की थी। अंकित साखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रीवा राछ, श्रुहद गोस्वामी और करण जोशी जैसे कलाकारों ने काम किया था।
