Kangana Ranaut Blast On NEET protest: सांसद कंगना रनौत एकबार फिर से अपने तीखे बयानों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने NEET पेपर लीक पर Gen Z के विरोध प्रदर्शनों की आलोचना करते हुए एक बड़ा बयान दिया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने NEET पेपर लीक को लेकर हुए Gen Z विरोध प्रदर्शनों पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रदर्शनकारियों की रील्स देखने के बाद कंगना ने उन्हें 'घिन पैदा करने वाली' बताया और कहा कि इन वीडियो को देखने के बाद उन्हें अब ‘डिजिटल डिटॉक्स’ और ‘हीलिंग’ की जरूरत महसूस हो रही है।
Gen Z प्रदर्शनकारियों पर साधा निशाना
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विरोध प्रदर्शनों की रील्स को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी भी एक जगह इतनी ‘बदसूरती’ नहीं देखी। उन्होंने लिखा, ‘Gen Z प्रोटेस्ट की ये रील्स देखकर घिन आती है। मैंने अपनी जिंदगी में कभी हर फ्रेम में इतनी भद्दी और असभ्य चीजें एक साथ नहीं देखीं। आखिर इन्हें जन्म कौन दे रहा है और इनकी परवरिश कौन कर रहा है?’
और पढ़ें - बीवी का बेस्ट फ्रेंड संग अफेयर, BB-17 फेम अनुराग डोभाल का शॉकिंग सच
'भारत संस्कृति और शालीनता वाला देश है'
कंगना ने आगे कहा कि भारत विविधता, सुंदरता और सांस्कृतिक शालीनता वाला देश है। उनके मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान जिस तरह की भाषा और व्यवहार देखने को मिला, वह भारतीय संस्कृति के अनुरूप नहीं है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि इन वीडियो ने दुनिया के सामने ‘गंदगी, कचरा और बदसूरती' ही पेश की है। उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा कि इन रील्स को देखने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान महसूस कर रही हैं और अब उन्हें ’डिजिटल डिटॉक्स' की जरूरत है।
पहले भी दे चुकी हैं बयान
इससे पहले, जब NEET पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन हो रहे थे, तब भी कंगना रनौत ने कहा था कि किसी भी सरकार पर दबाव बनाकर यह तय नहीं कराया जा सकता कि वह किसे रखे या हटाए। उनका यह बयान भी काफी चर्चा में रहा था।
और पढ़ें - 'मुझे शिक्षा मंत्री बना दीजिए'... क्या सच में कंगना रनौत ने पीएम मोदी से की यह मांग?
प्रोटीन डाइट पर भी दिया था बयान
हाल ही में कंगना रनौत ने खान-पान को लेकर भी अपनी राय साझा की थी। उन्होंने दावा किया था कि जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। कंगना ने भारतीय पारंपरिक भोजन को सबसे बेहतर बताते हुए लोगों से अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड, प्रोटीन शेक और जंक फूड से दूरी बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरा भोजन और नियमित शारीरिक गतिविधि ही बेहतर स्वास्थ्य का सबसे अच्छा तरीका है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत हाल ही में फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आई थीं। मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ की बहादुरी से प्रेरित बताई जाती है।
