‘नागिन 7’ का राधिका और आर्यमन का बाथटब रोमांस सीन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस ने मेकर्स पर लीड जोड़ी को साइडलाइन कर विलेन को ज्यादा स्क्रीन टाइम देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही लोग एकता कपूर को भी ट्रोल कर रहे हैं।

Naagin 7 Controversy: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो Naagin 7 इन दिनों लगातार विवादों में बना हुआ है। कुछ दिन पहले शो तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ट्रोल हुआ था और अब इसके लेटेस्ट एपिसोड में दिखाए गए बाथटब रोमांस सीन ने सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। हालिया एपिसोड में राधिका और आर्यमन के बीच कुछ रोमांटिक पल दिखाए गए, जिसमें दोनों बाथटब में रोमांस करते नजर आए। जैसे ही इस सीन की तस्वीरें और क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, दर्शकों ने मेकर्स और एकता कपूर को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाथटब रोमांस सीन पर क्यों नाराज हुए फैंस?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक यूजर ने राधिका और आर्यमन के बाथटब सीन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मेकर्स ने हद कर दी और एक लंबे रोमांटिक सीन को सपना दिखाकर पेश कर दिया। पोस्ट वायरल होने के बाद कई फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की। दर्शकों का कहना है कि शो की असली लीड जोड़ी को कम स्क्रीन टाइम दिया जा रहा है, जबकि विलेन के किरदार पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। फैंस का मानना है कि शो की कहानी का मुख्य आकर्षण नागिन और लीड हीरो की जोड़ी होनी चाहिए, लेकिन मेकर्स लगातार दूसरी कहानी को ज्यादा महत्व दे रहे हैं।

यूजर्स ने पूछा- नागिन और आर्यमन का रोमांस कहां है?

बाथटब सीन वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने मेकर्स की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा कि दर्शक शो की हीरोइन से ज्यादा विलेन को नहीं देखना चाहते और इस तरह के सीन की कोई जरूरत नहीं थी। दूसरे यूजर ने लिखा कि मेकर्स ने नागिन को उसी के शो में साइडलाइन कर दिया है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर नागिन और लीड हीरो के बीच रोमांटिक ट्रैक को क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है।

कहानी के लॉजिक पर भी उठे सवाल

कुछ दर्शकों ने शो की कहानी और लॉजिक पर भी सवाल खड़े किए। फैंस का कहना है कि जब राधिका पहले ही कह चुकी थी कि वह आर्यमन से प्यार नहीं करती, तो फिर इस तरह का रोमांटिक सपना दिखाने की जरूरत क्या थी। एक यूजर ने लिखा कि अगर किरदार की भावनाएं साफ हैं, तो कहानी को उसी दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए। दर्शकों के मुताबिक शो में कहानी का फोकस बार-बार बदलता दिखाई दे रहा है।

आखिर बाथटब सीन में क्या दिखाया गया?

एपिसोड में दिखाया गया कि राधिका, आर्यमन के कमरे को फूलों और मोमबत्तियों से सजाती है ताकि वह अपनी दुश्मन अहाना यानी नागरानी से आगे निकल सके। जब आर्यमन, अहाना से बहस करके वापस आता है, तो वह राधिका से कहता है कि वह भी उसे पसंद करता है। इसके बाद दोनों के बीच रोमांटिक और इंटीमेट होने वाले कई सीन दिखाए जाते हैं। हालांकि, बाद में पता चलता है कि यह सब असली नहीं बल्कि राधिका की कल्पना थी। इसके बावजूद फैंस का कहना है कि भले ही यह सपना था, लेकिन विलेन को इतना ज्यादा स्क्रीन टाइम देना गलत फैसला है।

पहले भी तकनीकी गलती को लेकर ट्रोल हो चुका है शो

यह पहली बार नहीं है जब Naagin 7 विवादों में आया हो। कुछ समय पहले शो का एक एपिसोड बिना पूरी एडिटिंग के टेलीकास्ट हो गया था। उस दौरान एक सीन में ब्लू स्क्रीन साफ नजर आ रही थी, क्योंकि एडिटिंग टीम उसे हटाना भूल गई थी। इस तकनीकी गलती के बाद भी सोशल मीडिया पर शो और मेकर्स को काफी ट्रोल किया गया था। अब बाथटब रोमांस सीन को लेकर एक बार फिर शो चर्चा में आ गया है।