चेक बाउंस मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने सरेंडर की मियाद बढ़ाने की उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उनके पास आदेश मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

Rajpal Yadav surrenders in Tihar Jail: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाईकोर्ट के निर्देश के बाद चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने करीब करोड़ों के चेक बाउंस केस में उनके सरेंडर की मियाद बढ़ाने की पिटीशन खारिज कर दी थी। इसके साथ ही उन्हें जेल अधीक्षक के समक्ष सरेंडर करने का निर्देश दिया था। इसके बाद राजपाल यादव के पास इस आदेश को चैलेंज करने ये फिर निर्देशों का पालने करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था। वैसे भी ऑर्डर को चुनौती देने लायक टाइम उनके पास नहीं था। वहीं अब एक्टर ने सरेंडर कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आज की रात तो उन्हें जेल में ही काटनी होगी।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने खारिज की पिटीशन
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राजपाल यादव ने आत्म समर्पण करने के लिए डेट आगे बढ़ाने के लिए पिटीशन दायर की थी, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने इसे यह कहते हुए डिसमिस कर दी कि उन्हें राहत देने का कोई आधार नहीं है।

हाईकोर्ट की सुनवाई में उठा पेमेंट का मु्ददा

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की कोर्ट में सुनवाई के बाद राजपाल यादव के वकीलों ने दलील दी थी कि वे रकम का इंतजाम करने में जुटे हैं, इसलिए उन्हें इसके लिए कुछ समय की और जरुरत है। लेकिन कोर्ट ने कहा कि इसके लिए आपको पर्याप्त समय दिया जा चुका है। बेंच ने कहा कि, “हमने उसी दिन इन दलीलों को खारिज कर दिया था और आपको सरेंडर के लिए 48 घंटे का टाइम दिया था। अब फिर से अतिरिक्त समय देने के पीछे कोई बेस नहीं है। आपको तय समय पर सरेंडर करना था, लेकिन आपके वकीलों ने कहा था कि आप मुंबई में हैं, अब और कोई बहानी नहीं चलेगा..आप पेमेंट करें या फिर सरेंडर करें, इसके बाद तय किया जाएगा कि आपको भुगतान के लिए कितना और समय दिया जा सकता है।