Darshan Thoogudeepa. कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा को रेणुका स्वामी हत्याकांड मामले बेंगलुरु पुलिस ने 6 दिन की कस्टडी में रखा है। ताजा जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को नए सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिससे दर्शन की मुश्किलें बढ़ सकती है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. कन्नड़ सिनेमा के एक्टर दर्शन थुगुदीपा (Darshan Thoogudeepa) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आपको बता दें कि दर्शन, रेणुका स्वामी मर्डर केस (Renuka Swamy Murder Case) में फंसे हुए हैं और पुलिस ने उन्हें 6 दिन की कस्टडी में रखा है। इसी बीच केस से जुड़ी एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को रेणुका स्वामी मर्डर केस से जुड़े नए सीसीटीवी फुटेज मिले है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे आरोपियों ने बॉडी को डिस्पोज करने का काम किया था। बता दें कि दर्शन कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस है, हालांकि,विवादों से उनका पहले से नाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रेणुका स्वामी मर्डर केस में क्या हुआ

कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा के साथियों द्वारा मारे गए रेणुका स्वामी के शव को ले जाने के लिए जिस कार का इस्तेमाल किया था, वो सीसीटीवी फुटेज में कैप्चर हुई। टाइम्स नाउ के सूत्रों ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने के समय यह वीडियो बनाया गया था, जिसमें अपहरण और हत्या से पहले अपनी फार्मेसी में रेणुका स्वामी के आखिरी पलों को भी कैद किया गया। बाद में एक सुरक्षा गार्ड को नाले के पास शव मिला, जिसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज अहम सुराग के रूप में सामने आया है क्योंकि यह मामले की कड़ियों को आगे जोड़ेगा।

रेणुका स्वामी केस में पुलिस की जांच

रेणुका स्वामी केस में पुलिस द्वारा की कई शुरुआती जांच में पाया गया कि दर्शन ने अपने साथियों की मदद से रेणुका स्वामी का अपहरण किया और उसे बेंगलुरु में एक जगह पर रखा, जहां उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दर्शन और पवित्रा गौड़ा की मौजूदगी में रेणुका स्वामी को रस्सी से बांधा गया और लकड़ी के डंडों से पीटा गया था, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। बता दें कि रेणुका स्वामी का चित्रदुर्ग से अपहरण किया गया था। आपको बता दें कि दर्शन 6 दिन की पुलिस कस्टडी में है और पुलिस उनसे कड़ी पूछताछ कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें...

Anupama TWISTS: अनु-अनुज नहीं बल्कि ये शख्स फोड़ेगा इस जालसाज का भांडा

GHKKPM भयानक तूफान: इस शख्स ने रची सवि-ईशान को बम से उड़ाने की साजिश