- Home
- Entertainment
- South Cinema
- सलमान खान को गॉडफादर के लिए ऑफर हुए थे 20 करोड़, जानिए साउथ फिल्मों के लिए बॉलीवुड स्टार्स की फीस
सलमान खान को गॉडफादर के लिए ऑफर हुए थे 20 करोड़, जानिए साउथ फिल्मों के लिए बॉलीवुड स्टार्स की फीस
एंटरटेनमेंट डेस्क. संजय दत्त (Sanjay Dutt) तमिल सिनेमा में एंट्री कर रहे हैं। उनकी पहली तमिल फिल्म 'थलापति 67' है और रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए वे 10 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं। जानिए साउथ फिल्मों में नजर आए अन्य बॉलीवुड स्टार्स की फीस...

संजय दत्त ने 2022 में पहली बार साउथ इंडियन सिनेमा में कदम रखा। कन्नड़ भाषा की फिल्म 'KGF Chhapter 2' में संजय दत्त ने अहम् किरदार निभाया था। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए संजू को लगभग 9 करोड़ रुपए मेहनताने के तौर पर मिले थे।
अजय देवगन ने 2022 में पहली तेलुगु फिल्म की। फिल्म थी डायरेक्टर एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी 'RRR'। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए अजय देवग ने सिर्फ 7 दिन की शूटिंग की थी और इसके लिए उन्हें मेहनताने के तौर पर 35 करोड़ रुपए मिले थे।
2022 में सलमान खान ने फिल्म 'गॉड फादर' से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। बताया जाता है कि मोहन राजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए सलमान खान को 20 करोड़ रुपए ऑफर किए गए थे। लेकिन फिल्म के लीड एक्टर चिरंजीवी उनके अच्छे दोस्त हैं। इसी वजह से सलमान ने फीस लेने से इनकार कर दिया था।
2022 में ऐश्वर्या राय मणि रत्नम के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-1' में नजर आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय को लगभग 10 करोड़ रुपए मेहनताने के तौर पर मिले थे।
आलिया भट्ट 2022 में एस. एस. राजामौली की फिल्म 'RRR' में नजर आई थीं और बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए उनकी फीस लगभग 9 करोड़ रुपए थी।
अमिताभ बच्चन ने 2019 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में अहम् किरदार निभाया था। सुरेन्द्र रेड्डी के निर्देशन वाली इस फिल्म के लिए अमिताभ ने फीस लेने से इनकार कर दिया था। बाद में फिल्म के मेकर्स ने उन्हें 3 करोड़ रुपए की ज्वैलरी गिफ्ट की थी।
डायरेक्टर एस. शंकर की तमिल फिल्म '2.0' में अक्षय कुमार ने अहम् किरदार निभाया था। रजनीकांत स्टारर इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को फीस के तौर पर लगभग 60 करोड़ रुपए मिले थे। फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।
और पढ़ें…
दो साल का हुआ कपिल शर्मा का बेटा त्रिशान, कॉमेडियन ने तस्वीर शेयर कर दिखाई सेलिब्रेशन की झलक
क्या झूठ बोल रहे 'मेहता साहब'? बकाया ना चुकाने के आरोपों पर 'तारक मेहता...' के मेकर्स ने किया पलटवार
TRP गेम में छिन गई 'अनुपमा' की बादशाहत, जानिए टॉप 10 की लिस्ट में अब कौन-सा शो है नंबर 1
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।