Akanksha Chamola viral video: क्या खुश रहना लोगों को पसंद नहीं आता? आकांक्षा चमोला ने गुरु जी से क्या शिकायत की? क्या हमेशा मुस्कुराना लोगों को गलत लगता है?
टीवी के अनुज यानी गौरव खन्ना की पत्नी आकांशा चमोला को आए दिन किसी न किसी बात के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। आकांशा उन एक्ट्रेस में शामिल हैं, जो किसी की परवाह किए बेबाक तरीके से अपने जीवन के फैसले लेती हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जहां वो आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर से अपनी परेशानी बताते हुए नजर आ रही हैं। उनकी परेशानी की मुख्य वजह खुशमिजाज व्यवहार दिखा। जानिए अकांक्षा ने गुरु जी को किस परेशानियों के बारे में बताया।

लोग मुझे दुखी और सीरियस देखना चाहते हैं?
अकांक्षा कहती हैं लोग मुझे जज बहुत करते हैं। अब मुझे लग रहा है कि मेरा खुशमिजाज नेजर लोगों को पसंद नहीं आता है। गुरु जी से एक्ट्रेस कहती हैं कि आप हमेशा मस्ती में रहने के लिए कहते हैं। मैं भी ठीक वैसे ही करती हूं लेकिन लोग ऑफेंड हो गए हैं और उन्हें लगता है कि ये इतनी खुश क्यों है, हमेशा नाचती और मुस्कराती क्यों रहती है?क्या दुखी रहना ट्रेंड हो गया है। या लोग चाहते हैं कि मैं सेड और सीरीयस और मेच्योर हो जाऊं ताकि लोग मुझे एक्सेप्ट करें?
और पढ़ें: Don 3 Controversy: ‘डॉन 3’ विवाद में सलमान खान की एंट्री, रणवीर सिंह-फरहान अख्तर को दी यह हिदायत!
गुरु जी ने दिया मुस्कुराते हुए जवाब
अकांक्षा चमोला की इन बातों को श्री श्री रवि शंकर ने शांति से मुस्कुराते हुए सुना और कहां कि तुम्हें क्या फर्क पड़ता है कि लोग क्या कह रहे है। अगर तुम खुश रहना चाहती हो तो वैसे ही रहो। गुरु जी ने कुछ तो लोग कहेंगे वाला गाना भी सुनाया। बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि भले ही तुम खुश रहती हो हमेशा लेकिन सबको दिखाना जरूरी नहीं है। कई बार लोग हमारी खुशी को समझ नहीं पाते हैं। ऐसे में हमे थोड़ा कंट्रोल करके अपनी खुशी को जाहिर करना चाहिए। पूरी खुशी हर किसी को दिखाने की जरूरत नहीं है।
और पढ़ें: Shocking : 40 साल की एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा, रिलेशनशिप पर कही ऐसी बात कि हो गई वायरल
