साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक की रिलीज का सभी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आती रहती हैं। इसी बीच एक ताजा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स मूवी का एक और ट्रेलर रिलीज कर रहे हैं, जिसमें बहुत कुछ खास देखने को मिलने वाला है। 

साउथ सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म Toxic को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। KGF जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीजर और फर्स्ट लुक के बाद अब दर्शकों की नजर इसके ट्रेलर रिलीज पर टिकी हुई है। Toxic को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं और फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर फिल्म का ट्रेलर कब आएगा और इसमें क्या खास देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि ट्रेलर में इस बार फिल्म में काम कर रही सभी पांचों हीरोइनों को लुक रिवील किया जाएगा। आइए, पढ़ते हैं पूरी डिटेल...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब आएगा यश की टॉक्सिक का ट्रेलर और इसमें क्या खास होगा

सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म का टीजर, ट्रेलर और स्टारकास्ट का फर्स्ट लुक रिवील किया जा चुका है। वहीं, ताजा जानकारी की मानें तो मूवी मेकर्स फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर रहे हैं, जो कई मायनों में खास होने वाला है। दरअसल, ये ट्रेलर यश नहीं बल्कि फीमेल लीड पर बेस्ड होगा। ये ट्रेलर 1 जुलाई को सुबह 11.33 बजे रिलीज किया जाएगा। टॉक्सिक के मेकर्स ने मंगलवार को फैन्स को सरप्राइज दिया। प्रोडक्शन ने अपने एक्स पर एक मजाकिया पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में मेकर्स ने लिखा- लेडीज कहां हैं, जिसपर यश ने मजाकिया अंदाज में कहा- शांत हो जाइए, लेडीज को आने में समय लगता है। कल 01/07/2026 को सुबह 11.33 बजे जारी किया गया है। आपको बता दें कि टॉक्सिक में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत लीड रोल में हैं।

Scroll to load tweet…

कब रिलीज होगी फिल्म टॉक्सिक

डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। ये एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है और वेंकट के नारायण और यश ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म को KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म 28 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें यश डबल रोल में हैं। उनके साथ अक्षय ओबेरॉय, सुदैव नायर, बालाजी मनोहर, अमिल तिवारी, डैरेल डीसिल्वा, सुरजीत गोपीनाथ, केली पॉल भी हैं। बताया जा रहा है कि इसका बजट 850–1000 करोड़ है, जो इसे अब तक की सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट में शामिल करता है।