MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अपने संगीत सेरेमनी में Anushka Ranjan ने रेड ड्रेस में ढाया कहर, इन सितारों से सजी महफिल

अपने संगीत सेरेमनी में Anushka Ranjan ने रेड ड्रेस में ढाया कहर, इन सितारों से सजी महफिल

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) दुल्हन बनने वाली हैं। 21 नवंबर को आदित्य सील (Aditya seal) की दुल्हनियां बनने वाली हैं। वेडिंग फंक्शन का आयोजन लगातार हो रहा है। 19 को जहां एक्ट्रेस की मेहंदी समारोह थी, वहीं 20 को संगीत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्लैमर इंडस्ट्री के कई सितारें पहुंचे। सबने अनुष्का के संगीत में रंग जमा दिया। मेहंदी समारोह में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) ने चार चांद लगा दिया था। वहीं महफिल में रंग जमाने दोबारा से क्रिस्टल डिसूजा पहुंची। ये अनुष्का की बेस्टी हैं। आइए नीचे देखते हैं इस समारोह में कौन-कौन शामिल होकर रंग जमाया।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 20 2021, 11:21 PM IST| Updated : Nov 20 2021, 11:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

अनुष्का रंजन अपने बॉयफ्रेंड आदित्य सील से रविवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। वो अपने वेडिंग फंक्शन को खूब इंज्वाय कर रही हैं। संगीत समारोह में वो रेड ड्रेस में बेहद ही हसीन नजर आईं। वहीं आदित्य ब्लैक चमकीले आउटफिट में नजर आएं। दोनों इतने बेहतरीन लग रहे थे कि इनसे नजरे हट ही नहीं रही थीं।

28

आदित्य और अनुष्का लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। अब वो इसे एक नाम देने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो  वे लगभग साढ़े तीन साल पहले अनुष्का के परिवार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मिले थे। दोस्ती हुई फिर ये बढ़कर प्यार में बदल गया। 

38

क्रिस्टल डिसूजा अनुष्का की बेस्ट फ्रेंड हैं। वो संगीत समारोह में लाइट स्काई कलर का लहंगा पहनकर पहुंची। उन्होंने डांस करने के लिए हिल की जगह जूते पहन रखे थे। वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

48

वहीं 'मैंने प्यार किया ' फेम भाग्यश्री भी अपने पति हिमालय और बेटे अभिमन्यु दसानी ( Abhimanyu Dasani)के साथ पहुंची। वो व्हाइट रेड कंबिनेशन वाली ड्रेस पहन रखी थी। जो इनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा था।

58

बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर अनु मलिक अपनी पत्नी के साथ संगीत समारोह में पहुंचे। वो बेहद ही स्मार्ट लग रहे थे।

68

बॉलीवुड एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा भी इस इवेंट में पहुंचे। शत्रुघ्न जी के साथ उनके बेटे लव भी संगीत में शामिल हुए। दोनों बाप-बेटे बहुत प्यारे लग रहे थे।

78

टीवी और बॉलीवुड एक्टर रोहित  रॉय भी अपने दोस्त के संगीत समारोह में शिरकत की। उन्होंने पठानी सूट पहनकर महफिल लूट ली। 
 

88

इसके अलावा कई और सितारे यहां पहुंचे। अनुष्का के मेहंदी समारोह में आलिया भट्ट भी नजर आईं थी। वो डांस करके समारोह की खूबसूरती बढ़ा दी थी। हालांकि वो अभी तक संगीत समारोह में नजर नहीं आई हैं। आलिया अभी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में बिजी हैं।

और पढ़ें:

JOHNNY DEPP-AMBER HEARD के तलाक पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, ब्रेकअप की कहानी में सच आएगा सामने!

Bigg Boss 15: अगले 48 घंटे में घर के अंदर आएंगी बड़ी खुशखबरी, सभी कंटेस्टेंट के होंगे बल्ले-बल्ले !

Laal Singh Chaddha और KGF 2 एक ही दिन होगी रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर होगा महामुकाबला

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved