- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Celebs Spotted: तो क्या बिना पैंट पहने ही बाजार में घूमती दिखीं Malaika Arora, हाथ से छुपाती नजर आईं Dress
Celebs Spotted: तो क्या बिना पैंट पहने ही बाजार में घूमती दिखीं Malaika Arora, हाथ से छुपाती नजर आईं Dress
मुंबई। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बुधवार रात को बांद्रा स्थित टोरी रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट आईं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ब्लैक एंड व्हाइट लाइनिंग वाले लॉन्ग कुर्ते में नजर आईं। हालांकि, मलाइका को देख एक पल के लिए तो ऐसा लगा मानो वो बिना पैंट के ही बाजार घूमने निकल गई हैं। इसी दौरान जब मलाइका रेस्टोरेंट से बाहर निकल रही थीं तो मीडिया फोटोग्राफर ने उन्हें घेर लिया। फोटोग्राफर जब मलाइका की तस्वीरें क्लिक कर रहे थे तो इस दौरान एक्ट्रेस अपने हाथों से ड्रेस को छुपाती नजर आईं। अक्सर बोल्ड आउटफिट में दिखती हैं मलाइका..

मलाइका अरोड़ा जैसे ही रेस्टोरेंट से बाहर आईं तो वहां फोटोग्राफर पहले से ही उनके इंतजार में खड़े थे। इसके बाद मलाइका ने मीडिया को जमकर पोज दिए। हालांकि, इस दौरान वो हाथों से ड्रेस को छुपाती नजर आईं।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी बोल्ड ड्रेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। फिर चाहे वर्कआउट के दौरान उनकी ड्रेस हो या किसी पार्टी इवेंट में, मलाइका ज्यादातर अपने बोल्ड आउटफिट की वजह से चर्चा में रहती हैं।
मलाइका अरोड़ा अपनी बोल्ड ड्रेसेस के साथ ही बोल्ड अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। कुछ दिनों पहले नेहा धूपिया के चैट शो में उन्होंने बेहद दिलचस्प अंदाज में बेडरूम सीक्रेट शेयर किए थे। उनका ये अंदाज देखकर न सिर्फ नेहा धूपिया बल्कि बहन अमृता अरोड़ा भी हैरान रह गई थीं।
इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें गेम नाइट, दाढ़ी वाले और फनी लड़के पसंद हैं। बता दें कि पति अरबाज खान से तलाक लेने के बाद से मलाइका अरोड़ा का नाम अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों अफेयर की बात भी कबूल कर चुके हैं।
अब तो अर्जुन और मलाइका की फैमिली ने भी इनके रिश्ते को कबूल कर लिया है। दोनों को अक्सर फैमिली फंक्शन, डिनर, लंच पर साथ देखा जाता है। इतना ही नहीं मलाइका के 18 साल के बेटे अरहान ने भी अर्जुन कपूर को कबूल कर लिया है।
कुछ साल पहले मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी शादी का प्लान भी शेयर किया था। उन्होंने कहा था- हमारी व्हाइट वेडिंग सेरेमनी (क्रिश्चियन रिवाज से) बीच पर होगी। मुझे ब्राइडमैड्स का कॉन्सेप्ट हमेशा से पसंद है। वो मेरी करीबी गर्लगैंग होंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि वे अर्जुन को हर तरह से परफेक्ट मानती हैं।
बता दें कि मलाइका ने करन जौहर के चैट शो कॉफी विद करन पर इस बात को कबूल किया था कि वो अर्जुन कपूर को पसंद करती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करते भी नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें -
Boney Kapoor Birthday: Sridevi से शादी करना चाहते थे बोनी कपूर लेकिन मजबूरी में बंधवानी पड़ गई थी राखी
KBC 13: बिना लाइफलाइन यूज किए गीता सिंह ने दिया 1 करोड़ का जवाब, Amitabh Bachchan ने ऐसे दिया सम्मान
रिश्ते में Akshay Kumar की मौसी सास लगती थी ये हीरोइन, जीजा की वजह से अधूरी रह गई इनकी लव स्टोरी
मेरा पति मुझे मार डालेगा- आखिर Priyanka Chopra ने ऐसा क्यों कहा, सुनकर हर कोई हैरान, सामने आई वजह
Rajkummar Rao Wedding: स्कूल में टीचर की नौकरी करता था एक्टर, कभी दोस्तों के भरोसे भरता था अपना पेट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।