MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • Javed Akhtar Birthday: आखिर क्यों टूटी थी Salman Khan के पापा संग जोड़ी, साथ लिखी थी 23 हिट फिल्में

Javed Akhtar Birthday: आखिर क्यों टूटी थी Salman Khan के पापा संग जोड़ी, साथ लिखी थी 23 हिट फिल्में

मुंबई. बॉलीवुड के जानेमाने गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) 77 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 17 जनवरी, 1945 को ग्वालियर में हुआ था। उनके पिता मशहूर शायर जान निसार अख्तर थे और उनकी मां सफिया अख्तर लेखिका और गायिका थी। काफी छोटी उम्र में उन्होंने अपनी मां को खो दिया था और इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले जावेद अख्तर ने अपनी पढ़ाई मप्र और लखनऊ में की। उनका बॉलीवुड सफर आसान नहीं था। उन्होंने इंडस्ट्री में नाम कमाने काफी संघर्ष किया। फिल्मों में करियर बनाने जावेद जब मुंबई आए तो उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। तो कमाल अमरोही के स्टूडियो में उन्हें ठिकाना मिला था। फिल्म जगत में उन्हें काम पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। काफी हाथ-पैर मारने के बाद जावेद को फिल्मों में क्लैपर ब्वॉय का काम मिला था। नीचे पढ़े सलीम-जावेद के नाम से फेमस इस जोड़ी आखिर किस की नजर लग गई और दोनों अलग हो गए...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 17 2022, 09:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

जावेद अख्तर की मुलाकात सलीम खान से फिल्म सरहदी लूटेरा के सेट पर हुई थी, जहां सलीम एक्टर थे और जावेद एक क्लैपर ब्वॉय। जाने-माने डायरेक्टर एसएम सागर को एक डायलॉग राइटर की जरूरत थी। जब उन्हें कोई डायलॉग राइटर नहीं मिला तब उन्होंने जावेद को यह काम सौंप दिया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

फिल्म सरहदी लुटेरा की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात सलीम खान से हुई। यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई। बता दें कि दोनों ने मिलकर हाथी मेरे साथी, सीता और गीता, अंदाज, शोले, जंजीर, डॉन, दीवार, चाचा-भतीजा, त्रिशूल, दोस्ताना, क्रांति, यादों की बारात, शान, काला पत्थर जैसी करीब 23 ब्लॉकबस्टर फिल्में लिखी। 

38

1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया के बाद सलीम-जावेद की सुपरहिट जोड़ी अलग हो गई। इसके बाद भी जावेद अख्तर ने फिल्मों के लिए संवाद लिखने का काम जारी रखा। आज भी इन दोनों की जोड़ी एक साथ कई कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए नजर आती है। इनकी जोड़ी को देखकर हर किसी के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर क्यों टूटी ये जोड़ी। हालांकि, इसकी सही वजह कोई नहीं जानता। 

48

सलीम खान ने बताया था कि हर डिब्बे पर एक्सपायरी लिखी होती है, तो शायद इस रिश्ते की भी डेट लिखी थी। अलग होना उनकी सोच थी। सलीम कहते हैं कि आज भी मियां-बीवी अलग हो जाते हैं, पार्टनर्स अलग हो जाते हैं। लोगों की अपनी-अपनी राय होती है। 

58

जावेद अख्तर की लेखनी बचपन से ही दमदार थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि स्कूल के समय लोग उनसे लव लेटर लिखवाने आया करते थे। वो उन लोगों के भी लव लेटर लिखते थे जिन्हें वो जानते तक नहीं थे। लव लेटर लिखने में उनकी बड़ी डिमांड थी।

68

जावेद अख्तर की पहली पत्नी का नाम हनी ईरानी है। फिल्म सीता और गीता के दौरान जावेद की मुलाकात हनी ईरानी से हुई। फिल्म हिट होने की शर्त जीतकर जावेद ने हनी से शादी की थी। दोनों की उम्र में 10 साल का फासला था। लेकिन दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। 

78

1970 में जावेद का दिल कैफी आजमी की बेटी शबाना आजमी पर आ गया। उनके अफेयर की खबर जब हनी को हुई तो घर में रोज झगड़े होने लगे लेकिन जावेद, हनी को छोड़ना नहीं चाहते थे इसलिए हनी ने उनसे कहा कि वो शबाना के पास जाएं और बच्चों की चिंता ना करें। इसके बाद जावेद ने हनी से तलाक ले लिया। 6 साल के अफेयर के बाद 1984 में जावेद ने शबाना से शादी कर ली।

88

जावेद अख्तर ने कुल 14 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया है। सात बार बेस्ट स्क्रिप्ट लिए और सात बार बेस्ट लिरिक्स के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसके साथ उनको 5 बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। 2007 में वो पद्म भूषण और 2013 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं।

 

ये भी पढ़ें
21 साल पहले Akshay Kumar से इस शर्त पर शादी को तैयार हुई थीं Twinkle Khanna, क्या जानते हैं आप

Ram Kapoor ने खरीदा हॉलिडे होम, करोड़ों के इस बंगले में है इतने बेडरूम और प्राइवेट पूल , Inside Photos

Mirzapur के कालीन भइया ने दिखाईं शादी की अनदेखी तस्वीरें, कभी इस वजह से बीवी को रखना पड़ा था होस्टल में

Vijay Sethupathi Birthday: चंद रुपयों की खातिर किया छोटे से छोटा काम, फिर पलभर में ऐसे बदली किस्मत

Kabir Bedi Birthday: 76 साल के कबीर बेदी की चौथी बीवी ने बच्चे की चाहत में फ्रीज कराए थे एग्स

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 6 फ़िल्में, Toxic किस नंबर पर पहुंची?
Recommended image2
Toxic Collection Day 1: 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'टॉक्सिक', पहले दिन की इतनी कमाई
Recommended image3
हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की गोली मारकर हत्या, जिम से निकलते ही मारी गईं ताबड़तोड़ गोलियां
Recommended image4
वो Toxic हीरोइन, जिसने आतंकी हमले में पिता को खोया, मूवीज में एंट्री के लिए बेलने पड़े पापड़
Recommended image5
Toxic में साउथ एक्ट्रेस ने दिया ऐसा सीन कि मच गया बवाल, लोग पूछ रहे- ये तुमने क्या किया?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved