MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • अब बाजार की 1000-1200 रु. वाली काजू कतली भूल जाएं और घर में इस तरह से 250 ग्राम काजू से बनाएं ये टेस्टी बर्फी

अब बाजार की 1000-1200 रु. वाली काजू कतली भूल जाएं और घर में इस तरह से 250 ग्राम काजू से बनाएं ये टेस्टी बर्फी

फूड डेस्क : दीपावली (Diwali 2021) का त्योहार नजदीक आते ही घरों में तरह-तरह की मिठाइयां और पकवान बनना शुरू हो जाते है, लेकिन जब बात काजू कतली की आती है, तो पानी तो सभी के मुंह में आ जाता है, लेकिन इसे लेने के लिए मार्केट की दौड़ लगाना पड़ता है। 800 से 12 सो रुपए प्रति किलो में मिलने वाली काजू कतली (kaju katli) खरीदना हर किसी के बजट में भी नहीं होता है। ऐसे भी आज हम आपको बताने वाले हैं 250 ग्राम काजू में से बनने वाली मार्केट जैसी काजू कतली के बारे में, कि कैसे आप इसे घर पर बना सकते हैं और आपको अपनी जेब से हजार रुपए तक खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हलवाई जैसी काजू कतली बनाने के लिए आपको चाहिए-250 ग्राम काजू 150 ग्राम चीनी1/3 कप पानी1 टीस्पून घीचांदी का वर्क

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 29 2021, 10:08 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

काजू कतली एक ऐसी मिठाई है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप काजू (cashew nut) को सूखे ग्राइंडर में डालकर पीस लें। (याद रहें कि काजू को कमरे के तापमान पर और सूखा होना चाहिए। रेफ्रिजेरेटेड काजू का उपयोग करने से बचें क्योंकि वे नमी छोड़ देंगे और काजू पेस्ट में बदल जाएगा।)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

काजू को महीन पाउडर में पीस लें। हमें इसे ज्यादा नहीं पीसना है, क्योंकि इससे काजू का ऑयल निकल सकता है और ये एक गीला पेस्ट बन सकता है। अगर काजू के पाउडर में छोटे-छोटे टुकड़े रह गए हैं, तो इसे छान कर अलग रख दें।

310

अब एक मोटे तले वाले नॉन-स्टिक पैन में 1/2 कप चीनी और 5 बड़े चम्मच पानी मिलाएं और इसे अच्छे से घुलने तक पका लें। (याद रहें कि हमें चाशनी के तार नहीं बनाने हैं।)
 

410

जब चीनी पानी में पूरी तरह घुल जाए तो काजू पाउडर डाल दें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पका लें। अगर गुठलियां हैं तो गांठों को चलाते हुए तोड़ लें और लगातार चलाते रहें। 

510

8-10 मिनट बाद आप देखेंगे कि मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा और एक साथ आना शुरू हो जाएगा। साथ ही काजू का पेस्ट कड़ाही को छोड़ देगा और चिपकेगा नहीं।

610

इस स्टेज पर गैस बंद कर दीजिए। काजू पेस्ट को चेक करने का दूसरा तरीका यह है कि आटे का एक छोटा टुकड़ा लें और एक बॉल बना लें। ये आपकी उंगलियों से नहीं चिपकनी चाहिए और चिकनी होनी चाहिए। 

710

अब सारे काजू के आटे को एक समान सतह पर निकाल लीजिए। इसमें 1 चम्मच गुलाब की पंखुड़ियां (या 1 चम्मच गुलाब जल या केसर के 8 से 9 धागे), 1 बड़ा चम्मच घी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से गूंथ लें। (ध्यान रखें की आटा ना ज्यादा गर्म हो और ना ज्यादा ठंडा)

810

हमें आटे को हल्का सा ही गूंथना है, ज्यादा मलने से काजू की चर्बी निकल जाएगी और आटे को ज्यादा गूंथते ही उसकी दानेदार बनावट चली जाती है।

910

अब तैयार डो को एक सतह पर रखकर बेलन की मदद से 3 से 5 मिमी की मोटाई का रोल करें और ऊपर से चांदी का वर्क लगा लें। फिर बेले हुए काजू के आटे को ठंडा होने दें। पूरी तरह ठंडा होने पर काजू के आटे को चौकोर या डायमंड शेप में काट लें। 

1010

तैयार है हलवाई स्टाइल काजू कतली। इस दिवाली इसे बनाएं और भगवान को भोग लगाने के साथ महमानों का भी मुंह मीठा करवाएं। आप इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में 10-15 दिन तक ताजा रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मिलावटी खाने को बाय-बाय: सिर्फ 1 लीटर दूध से बनाएं आधा किलो पनीर, बस बनाते समय डालें ये एक चीज

ना मिलावटी मावा- ना गिट्स, बस इस तरह पारले जी बिस्किट से बनाएं बाजार जैसे गुलाब जामुन

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
How to Keep Lemons Fresh: फ्रिज में नींबू जल्दी हो जाते हैं खराब? अपनाएं ये 3 स्टोरेज ट्रिक्स
Recommended image2
Instant Thatte Idli: न भिगोना, न फर्मेंटेशन का झंझट, 15 मिनट में बनाएं सॉफ्ट-सॉफ्ट इडली
Recommended image3
Dhaniya Panjeeri Recipe: जन्माष्टमी पर आटा नहीं, लड्डू गोपाल को लगाएं स्वादिष्ट धनिया पंजीरी
Recommended image4
Janmashtami Panchamrit Cake: जन्माष्टमी पर बनाएं पंचामृत केक, जानें आसान रेसिपी
Recommended image5
Janmashtami Bhog: जन्माष्टमी में बिना चीनी बनाएं ये 3 स्वादिष्ट भोग, बनाने में भी आसान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved