- Home
- Lifestyle
- Food
- घर पर मात्र 3 मिनट में बनाएं हल्दीराम वाला रोस्टेड काजू, आपके किचन में ही मौजूद है डालने वाला सीक्रेट मसाला
घर पर मात्र 3 मिनट में बनाएं हल्दीराम वाला रोस्टेड काजू, आपके किचन में ही मौजूद है डालने वाला सीक्रेट मसाला
फ़ूड डेस्क: काजू कई तरह की पौष्टिक चीजों की खान है। काजू से कई डिशेस बनाई जाती है। साथ ही काजू का इस्तेमाल ग्रेवी को थिक करने में भी किया जाता है। हालांकि, रोस्टेड काजू खाने का भी अपना ही मजा है। मार्किट में कई कंपनियों के रोस्टेड काजू मौजूद हैं। लेकिन सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है हल्दीराम। इसमें डाला जाता है एक सीक्रेट मसाला। आज हम आपको बिल्कुल उसी स्टाइल में घर पर रोस्टेड काजू बनाना सिखाएंगे। इसके लिए को मसाले चाहिए वो आपके घर के किचन में ही मिल जाएंगे। तो मार्केट स्टाइल रोस्टेड काजू बनाने के लिए आपको चाहिए... 2 कप काजू1/2 टीस्पून सफ़ेद नमक4 काली मिर्च1 टीस्पून चाट मसाला1 टीस्पून जीरा1 टीस्पून काला नमक4 लौँग
16

रोस्टेड काजू बनाने के लिए दो कप सादा काजू लें। कोशिश करें कि ये काजू सीले ना हों।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
अब एक कड़ाही को गैस पर गर्म होने के लिए चढ़ाएं। इसमें लौंग, काली मिर्च और जीरा रोस्ट कर लें।
36
अब इसमें चाट मसाला, सफ़ेद नमक और काला नमक मिलाएं और मिक्सी में पीस लें।
46
अब कड़ाही में एक चम्मच घी डालें और उसमें सारा पिसा मसाला मिला दें। अब इसमें सादे काजू डाल दें।
56
मसाले में घी होने की वजह से वो काजू में अच्छे से चिपक जाएंगे। अब गैस को बंद कर काजू को कटोरी में निकाल लें।
66
लीजिये तैयार है झटपट हल्दीराम वाले रोस्टेड काजू वो भी मात्र तीन मिनट में।
Latest Videos