- Home
- Lifestyle
- Food
- Swiggy Report: ब्रेड-पिज्जा बर्गर नहीं, आज भी भारत की पहली पसंद पर गली-नुक्कड़ पर मिलने वाला समोसा
Swiggy Report: ब्रेड-पिज्जा बर्गर नहीं, आज भी भारत की पहली पसंद पर गली-नुक्कड़ पर मिलने वाला समोसा
फूड डेस्क : स्ट्रीट फूड (Street food) का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। भारत में हर राज्य, शहर, गली-नुक्कड़ पर अलग-अलग प्रकार के स्ट्रीट फूड मिलते हैं। लेकिन इसमें एक कॉमन नाश्ता समोसा जरूर होता है। समोसा भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला नाश्ता है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि Swiggy की साल 2021 की रिपोर्ट का मानना है। जी हां, साल 2021 देश में 50 लाख से ज्यादा समोसे का आर्डर किया गया है और ये इसी कारण ये सबसे ज्यादा पसंद किया जाना वाला स्नैक बना है। आइए आपको बताते हैं, स्विगी की रिपोर्ट में क्या-क्या राज खुले हैं...

Swiggy की साल 2021 की रिपोर्ट में बेशक समोसा नंबर 1 पर बना हुआ है। लेकिन इसके बाद भारत ने सबसे ज्यादा ऑर्डर पाव भाजी और गुलाब जामुन के लिए किया है। 2021 में स्विगी पर पाव भाजी और गुलाब जामुन दोनों के 21 लाख आर्डर हुए हैं।

वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बिरयानी हैं। इस साल स्विगी को हर मिनट पर बिरयानी के 115 आर्डर मिलें। जिसमें वेज और नॉनवेज दोनों बिरयानी शामिल है। हालांकि, चिकन बिरयानी की मांग वेज बिरयानी की तुलना में करीब चार गुना ज्यादा रही।
Swiggy की रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ कि लोग दिन की जगह रात में डिनर के लिए स्विगी से ऑर्डर ज्यादा करते हैं। रात के 10 बजे के बाद चीज-गार्लिक ब्रेड, पॉपकॉर्न और फ्रेंच फ्राइज जैसे स्नैक्स ज्यादा ऑर्डर किए जाते हैं।
स्विगी ने अपने प्लेटफार्म पर 2021 में फलों और सब्जियों के 28 मिलियन से अधिक ऑर्डर डिलीवर किए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा लोगों ने टमाटर ऑर्डर किया। इसके बाद इस लिस्ट में केला, प्याज, आलू और हरी मिर्च का नंबर रहा।
ग्रॉसरी आइटम में पैकेट फूड की लिस्ट में सबसे ज्यादा डिमांड इंस्टेंट नूडल्स की रही। इसके बाद चॉकलेट और आइसक्रीम को जमकर ऑर्डर किया गया।
स्विगी पर 2021 में हेल्दी फूड के लिए सर्च दोगुनी हो गई और इन रेस्टोरेंट को मिले ऑर्डर में 200 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसमें बेंगलुरु के लोगों ने सबसे ज्यादा हेल्दी फूड ऑर्डर किया। इसके बाद
इस लिस्ट में हैदराबाद और मुंबई का नंबर रहा।
चेन्नई में स्विगी के एक डिलिवरी पार्टनर को सिर्फ एक ऑर्डर के लिए 6 हजार रुपये की टिप दी गई। इतना ही नहीं बेंगलुरु में एक डिलीवरी पार्टनर ने एक ऑक्सीजन फ्लोमीटर पहुंचाने के लिए 42 किमी का सफर किया। वहीं बेंगलुरु में एक फूड पैकेज की डिलीवरी के लिए एक पार्टनर को 55.5 किमी की दूरी तय करनी पड़ी थी।
ये भी पढ़ें- Chirstmas 2021: इस तरह प्रेशर कुकर में बनाए क्रिसमस स्पेशल चॉकलेट केक, बिना अंडे के ही हो जाएगा सॉफ्ट
Round-Up 2021: मैगी मिल्क शेक से लेकर फायर पानी पूरी तक, इस साल ट्रेंड में रही ये अजीबोगरीब डिशेज
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.