- Home
- Photos
- Diwali 2021: SRK-Shilpa Shetty का बंगला दिवाली में भले ही रहेगा सूना, इन सेलेब्स के घर हो सकती है पार्टी
Diwali 2021: SRK-Shilpa Shetty का बंगला दिवाली में भले ही रहेगा सूना, इन सेलेब्स के घर हो सकती है पार्टी
बॉलीवुड (Bollywood) की दिवाली (Diwali) बेहद ही खास होती है। इस बार शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty)-शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के घर दिवाली पार्टी नहीं होने की उम्मीद है। लेकिन कुछ सेलिब्रिटी के घर ग्रैंड दिवाली पार्टी होने की उम्मीद है।
| Published : Nov 03 2021, 02:51 PM IST / Updated: Nov 03 2021, 04:19 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
बॉलीवुड (Bollywood) की दिवाली (Diwali) बेहद ही खास होती है। हर किसी की निगाहें सेलिब्रिटी पर होती है कि वो कैसे दीपावली (deepawali) मना रहे हैं। कोरोना की वजह से पिछले दो साल से दिवाली का रंग फिका पड़ा रहा। इस बार फैन्स को उम्मीद है कि दिवाली का जश्न सेलिब्रिटी शानदार तरीके से मनाएंगे। शिल्पा शेट्टी और शाहरुख खान के घर दिवाली का रंग फिका होने वाला है। लेकिन कुछ सेलिब्रिटी के घर दिवाली की ग्रैंड पार्टी हो सकती है।
बॉलीवुड के बादशाह खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के घर भी शानदार दिवाली मनाने की परंपरा है। लेकिन कोरोना की वजह से साल 2019 और 2020 में दिवाली का जश्न नहीं मन पाया था। इस बार भी 'मन्नत' में कोई जश्न नहीं होगा। ड्रग्स केस में आर्यन खान (aryan khan) के फंसे होने के बाद शाहरुख खान फिलहाल धूमधाम से कोई भी त्योहार नहीं मनाने के मूड दिखाई दे रहे हैं। साल 2018 में शाहरुख अपने परिवार के साथ कुछ ऐसे दिवाली मनाई थी।
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के घर भी दिवाली की पार्टी होती है। शिल्पा अपने हाथों से घर को सजाती हैं। इस बार भी शिल्पा दिवाली की शॉपिंग करती नजर आईं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शिल्पा के घर इस बार कोई पार्टी नहीं होगी। इसके पीछे वजह राज कुंद्रा (Raj Kundra) हैं। राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी केस चल रहा है।
अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) के घर की दिवाली पार्टी का इंतजार पूरे साल सभी सेलेब्स को रहता है। जलसा में बिग बी पार्टी का आयोजन करते हैं। साल 2019 में अमिताभ ने दिवाली पार्टी दी थी। उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी अमिताभ बच्चन दिवाली पार्टी दे सकते हैं।
मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) भी दिवाली की ग्रैंड पार्टी देती हैं। साल 2020 में कोरोना के दौरान भी उन्होंने पार्टी दी थी जिसमें कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए थे। उम्मीद है कि इस बार वो ग्रैंड दिवाली पार्टी देंगी।
सलमान खान (Salman khan) की बहन अर्पिता (arpita) अपने पति आयुष शर्मा के साथ दिवाली पार्टी देती हैं। जिसमें कई सेलिब्रिटी शामिल होती हैं। माना जा रहा है कि इस बार इनके घर दिवाली का आयोजन हो सकता है।
आमिर खान (Aamir khan )के घर भी दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजन किया जाता है। आमिर अपनी पत्नी किरण राव के साथ पार्टी का आयोजन करते थे। लेकिन आमिर और उनकी पत्नी का तलाक हो चुका है। ऐसे में कम उम्मीद है कि आमिर के घर पार्टी का आयोजन किया जाएगा।