- Home
- Lifestyle
- Health
- Health Tips: सफेद या काले अंडे सेहत के लिए कौन से है ज्यादा फायदेमंद? जानें किसमें कितने पोषक तत्व
Health Tips: सफेद या काले अंडे सेहत के लिए कौन से है ज्यादा फायदेमंद? जानें किसमें कितने पोषक तत्व
हेल्थ डेस्क : अक्सर हमने लोगों को कहते सुना है संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे। लेकिन कौन सा अंडा (Egg) खाया जाए, यह किसी ने आज तक आपको नहीं बताया होगा। जी हां, बाजार में कई तरीके के अंडे मिलते हैं कोई सफेद, तो कोई पीले, यहां तक की मार्केट में काले रंग (black egg) के अंडे भी हमें मिल जाते हैं। इनमें सबसे ज्यादा फायदेमंद कौन सा होता है? सफेद और काले अंडे में क्या अंतर (Black vs white Egg) होता है? कौन सा अंडा आपको ठंड के दिनों में खाना चाहिए, आइए हम आपको बताते हैं...

एक अंडे में 78 कैलोरी होती है, जिसमें 6 gm प्रोटीन, 5 ग्राम फैट और 0.5 ग्राम कार्ब्स होते हैं। अंडे के सिर्फ सफेद भाग में17 cal होती है, जिसमें 3.6 ग्राम प्रोटीन, 0.1 ग्राम फैट और 0.2 ग्राम कार्ब्स होते हैं। सफेद अंडे में बी 12, बायोटिन, थियामिन और सेलेनियम होता है।

काला अंडा या कड़कनाथ के अंडे (kadaknath egg) में आम अंडों की तुलना में ज्यादा पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अन्य मुर्गों के अंडे की तुलना में इसमें काफी अधिक प्रोटीन पाया जाता है। इसमें विटामिन-बी-1, बी-2, बी-6, बी-12, सी, ई, नियासिन, कैल्शियम, फास्फोरस और हीमोग्लोबिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें कार्नोसीन नामक एंटी ऑक्सीडेंट भी मौजूद होता है।
काला अंडा कड़कनाथ मुर्गे से प्राप्त होता है। इस मुर्गे का खून, हड्डियां और पूरा शरीर काला होता है। यह भारत में केवल मध्यप्रदेश के झाबुआ और अलीराजपुर में पाया जाता है।
अंडे का सफेद हिस्सा प्रोटीन का पावरहाउस होता है। इसे खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। इसमें भरपूर रूप से मैग्नीशियम और मैंगनीज होता है, जो शरीर से थकान को दूर करता है। बीपी और कोलेस्ट्रोल के पेशेंट्स को अंडे का सफेद भाग ही खाना चाहिए। वहीं, अंडे के पीले भाग में फैट की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए बहुत सारे लोग इसको खाना अवॉयड करते हैं।
सर्दी के दिनों मे काला अंडा खाने से खांसी, सर्दी-जुकाम की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा हार्ट की बीमारियों का भी खतरा कम करता है। इसका अंडा स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। ये स्किन के फ्री रेडिकल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
आम अंडे के रेट से कड़कनाथ के अंडों का रेट ज्यादा होता है। एक तरफ जहां रेगुलर अंडा 7-8 रुपये का मिल जाता है। वहीं, कड़कनाथ के 1 अंडे का रेट 20-30 रुपये तक होता है। वहीं, कड़कनाथ मुर्गे के मांस की कीमत 1000-1200 रुपये किलो तक होता है।
ये भी पढे़ं- Chirstmas 2021: क्रिसमस पार्टी के बाद बच गया है ढेर सारा केक, तो इस तरह इससे बनाएं शानदार कुकीज
आखिर क्यों फूलकर गुप्पा हो जाता है गले का एक भाग, जानें इस गंभीर बीमारी के बारे में
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.