- Home
- Lifestyle
- Health
- Health Tips: हेल्दी नहीं- नुकसानदायक भी हो सकता है प्रोटीन शेक, इस तरह कभी ना करें सेवन
Health Tips: हेल्दी नहीं- नुकसानदायक भी हो सकता है प्रोटीन शेक, इस तरह कभी ना करें सेवन
हेल्थ डेस्क : प्रोटीन पाउडर (Protein Powder) बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले हेल्थ सब्सीट्यूट में से एक है। कुछ लोग इसका उपयोग मसल्स बनाने के लिए करते हैं और अन्य इसका उपयोग करते हैं क्योंकि वे केवल खाने से मिलने वाले प्रोटीन की तुलना में अधिक प्रोटीन लेना चाहते हैं। प्रोटीन पाउडर संतुलित आहार का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, आपको जानकार हैरानी होगी कि बहुत अधिक प्रोटीन पाउडर का सेवन हानिकारक हो सकता है या जो प्रोटीन शेक (Protein shake) हम रोजाना पीते है वह हमारे शरीर को कहीं ना कहीं नुकसान भी पहुंचाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते है, प्रोटीन का सेवन करने के नुकसान (side effects) के बारे में और इसका कितना सेवन करना चाहिए...

प्रोटीन पाउडर क्या है?
प्रोटीन पाउडर जानवरों या पौधों के स्रोतों से बनने वाला फूड सप्लीमेंट है, जिसमें दूध, व्हे, कैसिइन, मांस, पोल्ट्री, अंडे, सीफूड, सूखे मेवे, बीज, सोया उत्पाद, दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स, बींस और मटर आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इसके उपयोग से शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

प्रोटीन पाउडर के नुकसान
किसी भी पोषक तत्व को लंबे समय तक लेना हानिकारक हो सकता है और प्रोटीन का ज्यादा सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है। आइए आपको बताते है, इससे होने वाले आम साइड इफेक्ट्स...
डिहाइड्रेशन
जो लोग ज्यादा मात्रा में प्रोटीन शेक का सेवन करते हैं उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है और आप काफी हैवी महसूस करते हैं। ऐसे में आप को हाइड्रेट रहने की बहुत ज्यादा जरूरत होती है।
स्किन
ज्यादा मात्रा में प्रोटीन शेक का सेवन करने से हार्मोन के उत्पादन तेजी से बढ़ने रखते हैं। जिससे स्किन रिलेटेड समस्या जैसे- पिंपल, लालिमा और चेहरे पर सूजन हो सकती है।
ब्लड प्रेशर
एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रोटीन शेक का ज्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर कम होने लगता है। ऐसे में अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप प्रोटीन शेक का सेवन नहीं करें।
ये भी पढ़ें- रोज नहीं नहाने के भी है गजब के फायदे, जानकर दंग रह जाएंगे आप, छोड़ देंगे रोज नहाना
दो बूंद जिंदगी की: भूलिएगा नहीं; कल पोलियो संडे है; 5 दिन चलेगा कैम्पेन; घर-घर भी पिलाई जाएगी दवा
किडनी
ज्यादा मात्रा में प्रोटीन शेक का सेवन करने से किडनी की समस्या होने लगती है। ऐसे में पहले से किडनी से परेशान लोग प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल नहीं करें। वहीं दाल और प्रोटीनयुक्त अन्य चीजों का सेवन भी कम कर दें।
कैसे करें प्रोटीन शेक का सेवन
हमेशा ताजा प्रोटीन शेक का ही सेवन करें, रखा हुआ शेक नुकसान कर सकता है। प्रोटीन शेक को बनाने के लिए सबले पहले मिक्सर ग्राइंडर में दूध डालें। इसके बाद प्रोटीन पाउडर के 1-2 स्कूप डालें और इसको कम से कम 5 मिनट तक चलाएं। जब यह दोनों चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं तो इसको एक गिलास में निकालें और फिर इसका सेवन करें।
एक दिन में कितना प्रोटीन लेना सही
एक्सपर्ट्स की माने तो नॉनवेजिटेरियन लोगों को प्रति दिन व्हे प्रोटीन की 1-2 स्कूप लेना सही होता है। वहीं, वेजिटेरियन लोग 2-3 स्कूप इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, प्रोटीन का सेवन करना आपकी डाइट पर भी निर्भर करता है, इसलिए आप अपने डॉक्टर की सलाह पर इसके सेवन की मात्रा निर्धारित करें।
यह भी पढ़ें Shivratri 2022: व्रत के दौरान खुद को रखना है हाइड्रेट, तो ऐसे करें फास्टिंग, ना आएंगे चक्कर- ना होगी कमजोरी
12 साल के बच्चों के लिए एक और स्वदेशी वैक्सीन, बायोलॉजिकल ई की कॉर्बेवैक्स को मिली इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी
corona virus: वायरस का असर हुआ कम, बीते दिन मिले सिर्फ 11 हजार नए केस; एक्टिव केस भी 0.28%
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.