- Home
- Lifestyle
- Health
- क्या होगा अगर आप बंद कर देंगे चीनी का 1-1 दाना खाना, जानें हेल्दी रहने के लिए शुगर की कितनी मात्रा सही
क्या होगा अगर आप बंद कर देंगे चीनी का 1-1 दाना खाना, जानें हेल्दी रहने के लिए शुगर की कितनी मात्रा सही
हेल्थ डेस्क: सफेद चीनी या रिफाइंड शुगर (refined sugar) हमारी सेहत के लिए कितनी हानिकारक है यह हम सब जानते हैं, इसलिए डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स कम चीनी खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या हो अगर हम पूरी तरह से अपनी डाइट से चीनी को एलिमिनेट कर दें? ऐसे कई सारे सवाल हमारे जहन में आते हैं और कई बार लोग इसे खाना बंद भी कर देते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पूरी तरह चीनी बंद करना सही है या गलत और एक स्वस्थ व्यक्ति को 1 दिन में कितनी शुगर का सेवन करना चाहिए...

क्या होता है अगर हम चीनी खाना बंद कर दें?
चीनी या मीठी चीजें खाना छोड़ने पर शरीर से अतिरिक्त इंसुलिन घटने लगता है। दरअसल, चीनी आपके शरीर में ग्लूकोज यानी ऊर्जा (एनर्जी) का बहुत अच्छा स्रोत है। ऐसे में अगर एक स्वस्थ इंसान अचानक से चीनी खाना बंद कर देगा, तो उसे कमजोरी महसूस होने लगेगी, इसलिए डॉक्टर्स अपनी डाइट से धीरे-धीरे चीनी का मात्रा कम करने की सलाह देते है।

चीनी नहीं खाने के फायदे
साल 2019 में किए गए एक सर्वे से पता चलता है कि एक आदमी हर साल कम से कम 28 किलो शक्कर का सेवन करता है, जो हमारी सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। अगर आप कम चीनी का सेवन करते है, तो आपको नीचे दिए गए फायदे हो सकते हैं-
टाइप 2 मधुमेह के कारणों में से एक बहुत अधिक चीनी खाना है। इसका मतलब है कि हमारे मधुमेह के जोखिम को कम करने के लिए हम चीनी खाना बंद कर सकते हैं। चीनी हमारे मधुमेह होने के जोखिम को बढ़ाती है क्योंकि हाई ब्लड शुगर लेवल का स्तर मधुमेह समीकरण का एक बड़ा हिस्सा है।
यह स्पष्ट है कि हर बार जब आप चीनी से भरा खाना खाते हैं तो आप बहुत सारी कैलोरी खा रहे होते हैं और निश्चित रूप से यह वजन बढ़ने का कारण होता है। ऐसे में चीनी का सेवन नहीं करने या कम मात्रा में करने से वजन नियंत्रित रहता है।
ज्यादा शुगर खाने से मुंहासे, फुंसी, चकत्ते और धब्बे जैसी स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। जर्नल क्लिनिकल, कॉस्मेटिक एंड इंवेस्टिगेटिव डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि जब आप बहुत ज्यादा चीनी युक्त भोजन खाते है, तो आपको मुंहासे और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं का अधिक खतरा होता है। ऐसे में शुगर का सेवन नहीं करने से आपकी त्वचा निखरेगी।
इंटरनेशनल स्कॉलरली रिसर्च डेंटिस्ट्री में प्रकाशित 2013 का एक अध्ययन बताता है कि चीनी कैविटी और दांतों की सड़न से जुड़ी है। अपने दांतों को सुरक्षित रखने और रूट कैनाल जैसी बड़ी समस्याओं को रोकने के लिए आपको चीनी खाना बंद करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।
ज्यादा चीनी का सेवन आपकी सेक्स लाइफ के लिए हानिकारक होता है। जब आप चीनी कम करते हैं, तो आपकी कामेच्छा में सुधार होता है। महिलाओं के लिए चीनी यौन हार्मोनल संतुलन को बाधित करती है। वहीं, पुरुषों के लिए बहुत अधिक चीनी खाने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन और कम कामेच्छा हो सकती है।
1 दिन में कितनी चीनी खाना सही
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति जिसे डायबिटीज की समस्या नहीं है वह 1 दिन में 25 से 30 ग्राम यानी 6 से 7 छोटी चम्मच चीनी का सेवन कर सकता है। इसके अलावा अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन का मानना है कि महिलाओं को पुरुषों से कम चीनी खाना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार एक पुरुष को 1 दिन में 150 कैलोरी जबकि महिलाओं को 100 कैलोरी चीनी का सेवन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: एलियंस को आकर्षित करने के लिए वैज्ञानिक अंतरिक्ष में भेज रहे महिला-पुरूष की नग्न फोटो
World Health Day: कल लाल किले पर योग करेंगे मोदी सरकार के कई मंत्री, इसलिए हो रहा यह आयोजन
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.