MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • National News
  • दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल रहे टिकैत ने क्यों छोड़ी नौकरी, कैसे उनके आंसुओं ने खत्म आंदोलन को जिंदा किया

दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल रहे टिकैत ने क्यों छोड़ी नौकरी, कैसे उनके आंसुओं ने खत्म आंदोलन को जिंदा किया

गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए उपद्रव के बाद लगा कि किसान आंदोलन खत्म हो जाएगा। चार किसान संगठनों ने समर्थन वापस ले लिया। गुरुवार की शाम पुलिस ने अल्टीमेटम दे दिया कि किसान गाजीपुर बॉर्डर को खाली कर दें। लेकिन किसान नेता राकेश टिकैत ने साफ शब्दों में कह दिया कि वे आंदोलन स्थल से नहीं हटेंगे। इस दौरान एक वक्त ऐसा भी आया, जब राकेश टिकैट रो पड़े।  

3 Min read
Author : Vikas Kumar
| Updated : Feb 12 2021, 10:39 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

रोते हुए राकेश टिकैत ने किसानों को गाजीपुर बॉर्डर पर आने का आह्वान किया। कुछ देर बाद इसका असर दिखा। रात के वक्त हजारों की संख्या में किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच गए। उनका कहना है कि शुक्रवार के दोपहर तक उनकी संख्या दोगुनी हो जाएगी। ऐसे में समझना जरूरी हो जाता है कि आखिर राकेश टिकैत कौन हैं, जिनके आंसुओं की ताकत ऐसी दिखी कि जो आंदोलन खत्म हो रहा है उसे फिर से जिंदा कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211

राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन (BKU) के प्रवक्ता हैं। उनका जन्म 4 जून 1969 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिसौली में हुआ। वे प्रमुख किसान नेता और बीकेयू के सह-संस्थापक दिवंगत महेंद्र सिंह टिकैत के पुत्र हैं।

311

राकेश टिकैत ने मेरुत यूनिवर्सिटी से एमए की डिग्री हासिल की। 1992 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बने, लेकिन 1993-1994 में लाल किले पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस को छोड़ दिया और BKU के सदस्य के रूप में विरोध में शामिल हो गए।

411

अपने पिता की मृत्यु के बाद टिकैत आधिकारिक तौर पर बीकेयू में शामिल हो गए और बाद में प्रवक्ता बन गए। 2018 में राकेश टिकैत हरिद्वार, उत्तराखंड से दिल्ली तक किसान क्रांति यात्रा के नेता थे।

511

राकेश टिकैत के पिता का नाम महेंद्र सिंह टिकैत और मां का नाम बलजोरी देवी है। ये चार भाई और दो बहन हैं। बड़े भाई नरेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दूसरे नंबर पर राकेश टिकैत हैं, जो किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। तीसरे भाई सुरेंद्र टिकैतहैं, जो मेरठ में एक शुगर मिल में मैनेजर हैं। सबसे छोटे भाई नरेंद्र टिकैत खेती का काम करते हैं।  

611


राकेश टिकैत की शादी 1985 में बागपत के दादरी में सुनीता देवी से हुई। इसी साल दिल्ली पुलिस में नौकरी लगी। इनका एक बेटा चरण सिंह और दो बेटियां सीमा और ज्योति हैं। सभी की शादी हो चुकी है। 

711


15 मई 2011 को राकेश टिकैत के पिता महेंद्र टिकैत की कैंसर की वजह से मृत्यु हो गई। तब नरेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन का अध्यक्ष बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राकेश टिकैत 44 बार जेल जा चुके हैं। एमपी में एक समय भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ 39 दिनों तक जेल में रहें। 

811


26 जनवरी को जो कुछ हुआ उसपर राकेश टिकैत ने कहा कि एक कौम को बदनाम करने की साजिश पिछले 2 महीने से चल रही है। कुछ लोग को चिंहित किया गया है उन्हें आज ही यहां से जाना होगा। जो आदमी हिंसा में पाया जाएगा उसे स्थान छोड़ना पड़ेगा और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

911

दिल्ली पुलिस ने कई किसान नेताओं पर एफआईआर भी दर्ज की। इस बीच चार किसान यूनियनों ने खुद को आंदोलन से अलग कर लिया है।

1011

बुधवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन और भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने गणतंत्र दिवस की झड़पों का हवाला देते हुए किसानों के विरोध प्रदर्शन का विरोध किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेता वीएम सिंह ने कहा कि उनका संगठन चल रहे आंदोलन से अलग हो रहा है। वीएम सिंह ने गाजीपुर सीमा पर कहा, हम अपना आंदोलन बंद कर रहे हैं लेकिन किसानों के अधिकारों के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

1111

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि वह भी विरोध प्रदर्शन से पीछे हट रहे हैं और दिल्ली में हिंसा को देखकर आहत हैं। उन्होंने मीडिया से कहा, दिल्ली में जो कुछ भी हुआ उससे मैं बहुत आहत हूं और 58 दिन का विरोध खत्म कर रहा हूं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

VK
Vikas Kumar

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Amritsar: बाबा बकाला साहिब मेले में निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, CCTV से खुलेगा राज?
Recommended image2
पहले POCSO, फिर कोमा, और अब...मॉडल की हत्या-दिल्ली के जिम ट्रेनर इमरान की 8 साल की हिंसक करतूतें
Recommended image3
Purification Ritual: खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर बवाल, राहुल गांधी ने SC/ST एक्ट के तहत FIR की मांग की
Recommended image4
'दीदी, मम्मी-पापा का ध्यान रखना...', रक्षाबंधन पर 17 साल के रोहित ने भेजा आखिरी मैसेज, और फिर...!
Recommended image5
'वॉटर बम' बन रहा चीन का मेगा डैम? नेपाल की तबाही के बाद भारत के लिए क्यों बढ़ा खतरा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved