MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • इंसान बना हैवान: कुत्ते को टांगकर पेट्रोल छिड़का और लगा दी आग, क्रूरता की ये कहानी सुन पुलिस भी रह गई दंग

इंसान बना हैवान: कुत्ते को टांगकर पेट्रोल छिड़का और लगा दी आग, क्रूरता की ये कहानी सुन पुलिस भी रह गई दंग

वॉशिंगटन. कुत्तों को इंसानों का वफादार कहा जाता है, लेकिन क्या इंसान भी ऐसे होते हैं। शायद नहीं। क्योंकि लॉस एंजिल्स में रहने वाले एक शख्स ने ऐसी करतूत की है, जो चौंकाने वाली है। उसने कुत्ते के साथ ऐसी हैवानियत की कि सुनने वाले भी दंग रह गए। उसने पहले कुत्ते को बुरी तरह से पीटा। फिर उसे जलाने की प्लानिंग की। कुत्ते को मौत देने से पहले उसने जो करतूत की, वह कोई इंसान शायद ही करे। उसने पहले उसें लटका दिया। फिर जब वो दर्द से तड़प रहा था, तब उसे आग लगा दी। कुत्ते की मौत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन जब उसने हैवानियत की पूरी कहानी बताई तो सुनकर पुलिसवाले भी भरोसा नहीं कर पा रहे थे। कुत्ते को तेल में डुबोकर आग लगाने की कहानी...  

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 10 2021, 11:52 AM IST| Updated : Sep 10 2021, 11:55 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

कुत्ते को लटकाकर जिंदा जला दिया
24 साल के ब्रैंडन जेरोल्ड स्मिथ पर आरोप है कि उसने एक कुत्ते को बाड़ में लटका दिया फिर जिंदा ही आग लगा दी। कुत्ते को जलाने के लिए उसने उसके शरीर को तेल में डुबो दिया। फिर आग लगा दी। हालांकि किस्मत अच्छी रही की कुत्ते की तुरंत मौत नहीं हुई। उसमें कुछ जान बची थी। 

25

स्थानीय लोगों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हॉस्पिटल में कुत्ते की देखभाल करने वाले हिलेरी रोसेन ने कहा कि कुत्ते के शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं है जो जला न हो। उसका मुंह, कान, पंजे, पेट, पीठ, गर्दन, नाक सब जल गया है। डॉक्टर्स ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दो दिन बाद कुत्ते ने दम तोड़ दिया। 

35

कुत्ते को क्यों जलाकर मार डाला
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उससे पूछताछ की गई। पुलिस ने पूछा कि कुत्ते को क्यों मारा। ऐसे में आरोपी ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। डॉक्टर ने फेसबुक पर इस पूरी घटना का जिक्र किया। उन्होंने आश्चर्य जताया कि इंसान किस हद तक हैवान हो सकता है। 

45

कुत्तों के साथ ऐसी ही हैवानियत भारत के कर्नाटक में की गई। यहां करीब 150 कुत्तों को मार दिया गया। कुछ को जहर देकर मारा गया तो कुछ को जिंदा ही दफन कर दिया गया। 

55

जब स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि वे भौंकने से परेशान थे, इसलिए उन्होंने ऐसी हैवानियत की। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ दिनों पहले हाईकोर्ट ने बंदरों की हत्या करने के आरोप में सख्त आदेश देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था।

ये भी पढ़ें- 

डस्ट लेडी से लेकर जिंदा जलने वाले इंसान तक, 9/11 अटैक के 9 Survivors से जानें उस दिन की खौफनाक कहानी

Corona से भी ज्यादा खतरनाक है Nipah virus, क्या अभी तक इसकी कोई दवा बनी है?

पेट में दर्द होने पर डॉक्टर के पास गई महिला, फिर ऐसा क्या हुआ कि 11 दिन में दोनों पैर-एक हाथ काटना पड़ा

जो बच्ची डांस कर रही थी, 24 घंटे बाद उसे लेकर डॉक्टर ने किया ऐसा खुलासा कि वह अब चल भी नहीं पा रही

9/11 America Attack Photos: 7 दिन तक जलते रहे टावर्स, ऐसा धुंआ था कि लोगों को हुआ कैंसर

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved