- Home
- Viral
- हथियारों का शौक-ब्लैक बेल्ट लिए हुए, जानें गांव के एक गरीब परिवार में जन्मा लड़का कैसे बना रूस का राष्ट्रपति
हथियारों का शौक-ब्लैक बेल्ट लिए हुए, जानें गांव के एक गरीब परिवार में जन्मा लड़का कैसे बना रूस का राष्ट्रपति
Vladimir Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) 6 दिसंबर को भारत (India) पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात करेंगे। इस दौरे की वजह से पुतिन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उनकी लाइफ स्टाइल को लेकर बातें की जा रही हैं। ऐसे में बता दें कि पुतिन का जन्म सेंट पीटर्सबर्ग (St. Petersburg) के एक गरीब परिवार में हुआ था। वे बचपन में चूहों का शिकार करते थे। वे एक सरकारी घर में अपने माता-पिता और भाई बहनों के साथ रहते थे। पुतिन को जासूसी नॉवेल पसंद है। उन्होंने एक बार कहा था कि जो पूरी आर्मी नहीं कर सकती है वह एक जासूस कर सकता है। वे अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनका शरीर एथलीट की तरह है। कुछ तस्वीरों के जरिए जानते हैं ब्लादिमीर पुतिन की जिंदगी के कुछ अनछुए पहलू...

ब्लादिमीर पुतिन की ये तस्वीर साल 1970 की है। सेंट पीटर्सबर्ग में वे एक पार्टी में अपने क्लासमेट ऐलेना के साथ डांस कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन बहुत शर्मिले थे। अब ऐलेना ने पुतिन के क्लासमेट सर्गेई कुद्रोव से शादी की है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जर्मनी जाने से ठीक पहले 1985 में अपने माता-पिता मारिया और व्लादिमीर पुतिन के साथ। पुतिन ने रूस के दूसरे लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में 7 मई 2000 को शपथ ली थी।
आइस हॉकी मैच में भाग लेते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। तस्वीर रूस में नाइट हॉकी लीग के मैच के दौरान की है। पुतिन ने एनएचएल के दिग्गजों के साथ हॉकी मैच में भाग लिया था। पुतिन की टीम ने 11: 5 से जीत हासिल की थी।
व्लादिमीर पुतिन 24 जुलाई 2010 को सेवस्तोपोल (यूक्रेन) में एक अंतरराष्ट्रीय बाइक शो में शामिल हुए। तस्वीर में वे एक मोटर ट्राइसाइकिल की सवारी करते हुए दिख रहे हैं।
पुतिन टायवा में छुट्टी मनाने के दौरान। तस्वीर 5 अगस्त 2017 की है। तस्वीर में दिख रहा है कि पुतिन कितने आरामपसंद हैं।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 5 सितंबर 2000 को टोक्यो में कोडोकन में एक जूडो ट्रेनिंग के दौरान। दो महीने से भी कम समय में दूसरी बार ब्लैक बेल्ट हासिल किया।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आर्कटिक में फ्रांज जोसेफ लैंड का दौरा किया था। तस्वीर 29 मार्च 2017 की है। वे फ्रांज जोसेफ लैंड में एलेक्जेंड्रा लैंड द्वीप में ध्रुवीय शिविर में पहुंचे थे।
व्लादिमीर पुतिन 15 जुलाई 2013 को रूस के गोटलैंड द्वीप के पास बाल्टिक सागर में एक पनडुब्बी में सवार हुए। जहाज फिनलैंड की खाड़ी में एक डूबे हुए जहाज का पता लगाने के लिए समुद्र तल पर पहुंचा था।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (लेफ्ट) 18 सितंबर 2013 को इजेव्स्क में मशीन गन का निरिक्षण करते हुए। असॉल्ट राइफल बनाने वाला प्लांट इजेव्स्क में सबसे बड़ा है।
ये भी पढ़ें.
मॉल के बीचो बीच खड़ी थी लड़की,ध्यान से देखने पर पता चला कि शरीर पर नहीं थे कपड़े-कराया था बॉडी पेंट
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News