- Home
- Viral
- Shocking: 15 गर्भपात के बाद महिला ने दिया इस बच्चे को जन्म, अब ऐसी बीमारी हुई कि 8 हफ्तों में की गई 5 सर्जरी
Shocking: 15 गर्भपात के बाद महिला ने दिया इस बच्चे को जन्म, अब ऐसी बीमारी हुई कि 8 हफ्तों में की गई 5 सर्जरी
स्कॉटलैंड. एक नवजात बच्चा जो जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। 8 हफ्तों में 5 बार सर्जरी करानी पड़ी। बच्चे को जो बीमारी है, उसके बारे में उसके माता-पिता ने कभी नहीं सुना। जब डॉक्टर्स ने बताया कि उनका बच्चा किस बीमारी से पीड़ित है जो वे चौंक गए। बच्चे को डायफ्रामिक हर्निया है। वह मौत से जीतने की लड़ाई लड़ रहा है। तस्वीरों के जरिए देखें बच्चे की हालत..

डायाफ्रामिक हर्निया क्या है?
पहले तो जान लीजिए कि ये बीमारी होती क्या है। डायाफ्रामिक हर्निया एक जन्म दोष है, जिसमें पेट के सारे भाग छाती में चले जाते है। जिसमें आंत-लीवर शामिल होते है। अब स्कॉटलैंड के इस बच्चे की कहानी बताते हैं।
लिटिल मीका मैकएवन का जन्म 5 जुलाई को डायाफ्रामिक हर्निया के साथ हुआ। मीका के माता-पिता निकोल ब्राउन और इयान मैकएवान को इससे पहले इस बीमारी के बारे में नहीं पता था।
डॉक्टर ने गर्भावस्था में ही बता दिया था कि बच्चे को क्या दिक्कत है, फिर भी मां ने जन्म देने का फैसला किया। इसके पीछे वजह थी। दरअसल, मां का 15 बार गर्भपात हो चुका था। इसलिए वह अपने बच्चे को जन्म देना चाहती थी।
जिंदा रहने के 50-50 चान्स होते हैं
डॉक्टर के मुताबिक, इस बीमारी के बाद जिंदा रहने के 50/50 चान्स होते हैं। पिता ने बताया कि हमें पता था कि बच्चे को क्या हुआ है। शुरू में हमने अबॉर्शन कराने का सोचा, लेकिन मेरी पत्नी नहीं मानी।
जन्म के वक्त बच्चे का सिर्फ 25% फेफड़ा था
मीका जब पैदा हुआ तो उसका फेफड़ा सिर्फ 25 प्रतिशत विकसित हुआ था। जिससे उसके बचने की संभावना कम थी। जन्मजात डायाफ्रामिक हर्निया एक दुर्लभ स्थिति है जो 2000 में से लगभग एक बच्चे को होती है। इतने कम वक्त में मीका की पांच सर्जरी हो चुकी हैं और उनकी किडनी का डायलिसिस भी हो चुका है।
बच्चा अभी वेंटिलेटर पर है। मीका के माता-पिता उसके ठीक होने की उम्मीद में हैं। मीका के चाचा निकोल ने कहा, हम हर दिन उसकी जान बचाने में लगे हैं। हम बस उसे बचा लेना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें...
1- तालिबान और ISIS-K में क्यों है दुश्मनी, अमेरिकी सैनिकों के जाने के बाद अफगानिस्तान का क्या होगा?
2- तालिबान के जिस इंटरव्यू से रचा इतिहास, वह पूरा होते ही देश छोड़कर क्यों भागी ये पत्रकार?
3- Shocking: सबको लगा कि नहीं काटेगा, लेकिन 5 साल की लड़की ने ऐसा खाना खाया था कि सांप ने उसे चबा लिया
5- खून से पूरी नदी लाल हो गई और उसमें मासूमो के जूते पड़े हैं...वायरल तस्वीर का सच क्या है?
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News