- Home
- Viral
- प्राइवेट पार्ट की लंबाई नापने के लिए 15 साल के बच्चे ने किया ऐसा घिनौना काम, डॉक्टर भी रह गए दंग
प्राइवेट पार्ट की लंबाई नापने के लिए 15 साल के बच्चे ने किया ऐसा घिनौना काम, डॉक्टर भी रह गए दंग
लंदन. पेट में कैंची छूटने से लेकर बच्चों को गलती से कुछ निगल लेने जैसी खबरें तो आपने सुनी होंगी। लेकिन क्या कभी ये सुना है कि किसी व्यक्ति ने जानबूझकर अपने शरीर के अंदर USB केबल डाल लिया हो। शायद नहीं। लेकिन 15 साल के एक लड़के ने ऐसा किया। ऐसा करने की पीछे वजह भी बहुत दिलचस्प है। उसे अपना प्राइवेट पार्ट नापना था। इसके लिए उसने USB केबल ली और उसे अपने प्राइवेट पार्ट में डालने लगा। यहां तक को बच्चे ने अपने मन का किया। लेकिन इसके बाद उसकी मुश्किल बढ़ गई। केबल उसके अंदर ही फंस गई। धीरे-धीरे बच्चे की हालत खराब होने लगी। आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। प्राइवेट पार्ट से कैसे निकाली गई USB केबल...?

मामला लंदन का है। बच्चे ने अपना प्राइवेट पार्ट नापने के लिए USB केबल का इस्तेमाल किया। इसी दौरान USB केबल अंदर फंस गई। बच्चे ने पहले खुद से ही निकालने की कोशिश की। केबल बाहर की तरफ खींचा। लेकिन सफल नहीं हुआ। उल्टा उसे खूब यूरिन हुई। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि केबल से एक गांठ बन गई थी।
बच्चे की हालत देखकर घर के लोग परेशान हो गए। उन्होंने डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया। यहां डॉक्टर्स ने गांठ वाली केबल को निकालने के लिए कई स्पेशल टूल्स का इस्तेमाल किया। लेकिन वे भी असफल रहे। इसके बाद बच्चे को तुरन्त लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।
यूनिवर्सिटी कॉलेज हॉस्पिटल में बच्चे ने कबूल किया कि उसने सेक्सुअल क्यूरिसिटी की वजह से अपने प्राइवेट पार्ट को नापने के लिए केबल डाली थी। उसने कहा कि मां को यहां से हटा दें फिर मेरा इलाज करें।
इसके बाद डॉक्टर्स ने एक्स रे किया, जिसमें पता चला कि गांठ कहां पर और कितनी बड़ी है। इसके बाद उसे सर्जरी के लिए भेजा गया। सर्जरी के दौरान प्राइवेट पार्ट और अंडकोश के आसपास के मसल्स को काट दिया गया। फिर गांठ को अलग किया गया।
डॉक्टर्स ने चीरे के जरिए गांठ को निकाला। एक बार गांठ निकल जाने के बाद केबल के बाकी टुकड़े आसानी से बाहर खींच लिए गए। अगले दिन बच्चे को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई।
कन्सल्टेंट एंड्रोलॉजिस्ट डॉक्टर अमर रहीम ने मेल ऑनलाइन को बताया, सर्जरी सफल रही। लेकिन आगे चलकर उसे यूरिन में दिक्कत हो सकती है। ये इनफेक्शन का खतरा भी है। बच्चे की लगातार निगरानी की जरूरत है।
ये भी पढ़ें...
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News