- Home
- World News
- पाकिस्तान में भूकंप: गहरी नींद में थे लोग; तभी हिल उठी जमीन, जान बचाने बाहर भागे लोग, देखें कुछ PHOTOS
पाकिस्तान में भूकंप: गहरी नींद में थे लोग; तभी हिल उठी जमीन, जान बचाने बाहर भागे लोग, देखें कुछ PHOTOS
इस्लामाबाद. पाकिस्तान पर बुधवार-गुरुवार की रात जैसे काल बनकर टूट पड़ी। यहां गुरुवार तड़के दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान(south west Pakistan) में भूकंप के जबर्दस्त झटके महसूस किए गए। हरनेई इलाके में आए इस भूकंप की तीव्रता 5.9 आंकी गई है। भूकंप तड़के 3.20 पर कई जगहों पर आया। भूकंप के झटके आते ही लोग बिस्तर छोड़कर घरों से बाहर दौड़ पड़े। भूकंप से कई इमारतों के गिरने की खबर है। खासकर; कच्चे मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए। बचाव कार्य जारी है।

पाकिस्तान में भूकंप का केंद्र हरनोई से 14 किमी उत्तर-पूर्व में में था। यह जगह बलूचिस्तान प्रांत में आती है। कई और जगहों पर भी झटके महसूस किए गए। लेकिन सबसे अधिक नुकसान हरनोई में हुआ।
भूकंप से कई मकान गिर गए। इसमें दबकर 300 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। इन्हें समीप के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लेकिन अस्पतालों में बिजली नहीं होने से घायलों का इलाज टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा।
पाकिस्तानी मीडिया geo टीवी के अनुसार भूकंप के झटके लगते ही लोग डरकर बाहर निकल आए। वे सारी रात सड़क पर बैठकर कलीम और पवित्र कुरान की आयतें पढ़ते रहे।
प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Provincial Disaster Management Authority-PDMA) के मुताबिक मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं, क्योंकि वे घरों से बाहर नहीं निकल पाए। भूकंप का असर बलूचिस्तान में क्वेटा, सिबी, हरनाई, पिशिन, किला सैफुल्ला, चमन, जियारत और झोब में पड़ा है।
PDMA बलूचिस्तान के डीजी नसीर अहमद नासिर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा भेज दिया गया है। लेकिन यहां भी एक दिक्कत है। रास्ते में भूस्खलन के कारण गाड़ियां निकलने में दिक्कत हो रही है।
भूकंप से बड़े नुकसान की आशंका है। क्योंकि कई मकान गिर गए हैं। भूकंप की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम घटनास्थलों पर रवाना कर दी गई थी।
फोटो क्रेडिट: AP और Reuters के ये फोटो twitter पर शेयर किए गए हैं
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।