- Home
- World News
- दुनिया में 42 मिलियन सेक्स वर्कर्स, जब 1976 में अपनी परेशानियां दिखाने स्पेन के एक चर्च पर कर लिया था कब्जा
दुनिया में 42 मिलियन सेक्स वर्कर्स, जब 1976 में अपनी परेशानियां दिखाने स्पेन के एक चर्च पर कर लिया था कब्जा
वर्ल्ड न्यूज. सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में वेश्यावृत्ति(prostitutes) को प्रोफेशन बताकर लंबी बहस को जन्म दिया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट का मकसद देह व्यापार में स्वेच्छा या मजबूरी से आईं महिलाओं को सम्मानजनक जिंदगी दिलाना है। सुप्रीम कोर्ट ने भारत में वेश्यालय को गैरकानूनी अवश्य कहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में अनुमानित 42 मिलियन सेक्स वर्कर्स (42 million prostitutes around the world) हैं। 2 जून को हर साल अंतरराष्ट्रीय सेक्स वर्कर्स दिवस(International Sex Workers' Day) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत एक स्मारक के रूप में 2 जून 1976 से हुई थी, जब 1975 में 100 से अधिक सेक्स वर्कर्स ने अपनी स्थिति पर ध्यान आकर्षित करने के लिए फ्रांस के ल्यों शहर में स्थित चर्च सेंट-निज़ियर(Church of Saint-Nizier) पर कब्जा कर लिया था। जानिए दुनिया के वो 10 बड़े देश, जिन्हें सेक्स डेस्टिनेशन के तौर पर जाना जाता है...

मलेशिया(Malaysia): हालांकि मलेशिया में वेश्यावृत्ति अवैध है, फिर भी पिनांग, कुआलालंपुर और इपोह जैसे शहरों में विशेष रूप से मांग अधिक है। अधिकांश यौनकर्मियों(sex workers) की तस्करी चीन और थाईलैंड जैसे पड़ोसी देशों से की जाती है।
केन्या(Kenya): सेक्स टूरिज्म के तौर पर अफ्रीकी महाद्वीप के इस देश की यात्रा करना अपेक्षाकृत आसान है, जो अपने आश्चर्यजनक वन्य जीवन के लिए जाना जाता है। केन्या अफ्रीकी महाद्वीप के सबसे बड़े सेक्स पर्यटन उद्योगों में से एक बन चुका है।
कोलम्बिया(Colombia): कई लोग कोलंबिया की महिलाओं को दुनिया में सबसे खूबसूरत मानते हैं। इसी सोच-संभावनाओं ने देश में सेक्स पर्यटन के विकास को जन्म दिया है। कोलंबिया में देह व्यापार कानूनी है। हालांकि सरकार ग्रे क्षेत्रों(कुछ विशेष इलाकों) में इस पर अंकुश लगाने के प्रयास कर रही है।
नीदरलैंड(Netherlands): यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय सेक्स पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यहां वेश्यावृत्ति कानूनी रूप से मान्य है। यहां एम्स्टर्डम, डी वालेन, शहर का सबसे बड़ा और सबसे प्रसिद्ध रेड-लाइट जिला (आरएलडी) है, जो क्यूबिकल सेक्स(टॉयलेट में फिजिकल रिलेशन के लिए प्रचलित शब्द) के लिए जाना जाता है, जो अंतरराष्ट्रीय सेक्स पर्यटन के लिए एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है।
जर्मनी(Germany:): यहां खुलेआम यानी सड़क पर भी वेश्यावृत्ति कानूनी है। यहां वेश्यावृत्ति व्यापक और बहुत संगठित है। जर्मनी में 1200 ईस्वी से संगठित वेश्यावृत्ति का इतिहास रहा है। यहां बहुत से लोग स्वेच्छा से देह व्यापार में शामिल होते हैं।
डोमिनिकन गणराज्य(Dominican Republic): डोमिनिकन गणराज्य में मुख्य रूप से सैंटो डोमिंगो और प्यूर्टो प्लाटा के डाउनटाउन क्षेत्रों में कानूनी वेश्यालय हैं। यहां मैरिज पार्लर और सड़कों पर वेश्याओं को खुलेआम घूमते हुए देखकर कोई आश्चर्य नहीं होता है। सेक्स वर्कर्स के मामले में यह देश दुनिया में चौथे नंबर पर है।
फिलीपींस(Philippines): यह व्यापार के मामले में एक रिच देश है। यहां करीब 800,000 से अधिक पुरुष-महिला और बच्चे घरेलू स्तर पर उद्योग से जुड़े हैं। माना जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यह सेक्स टूरिज्म के तौर पर सामने आया।
ब्राजील(Brazil): यहां वेश्यावृत्ति कानूनी है। लेकिन वेश्यालय संचालित करना या यौनकर्मियों को नियुक्त करना अवैध है। फिर भी दर्जनों वेश्यालय यहां संचालित हैं।
थाईलैंड(Thailand): यह एशिया का सबसे अधिक मांग वाला डेस्टिनेशन और पॉकेट फ्रेंडली(सस्ता) भी है। यहां वेश्यावृत्ति कानूनी है और यहां के सेक्स उद्योग से करीब 30 लाख सेक्स वर्कर्स जुड़े हैं।
स्पेन(Spain): मैड्रिड, इबीसा और बार्सिलोना जैसी प्रसिद्ध जगहों में द हैपनिंग पार्टी स्थलों के जीवंत क्लब(vibrant club) और बार लोकप्रिय सेक्स पर्यटन स्थल बन गए हैं। शहरों में कई रेड लाइट एरिया हैं।
नोट-तस्वीरें संबंधित देशों की लोकल वेबसाइट से ली गई हैं
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।