MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Jefferies India Report 2026
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Red Fort Blast
BRICS Summit 2026
Indian-Origin Couple Donation
iPhone Duo Price in India
Top 10 Latest News
Top 10 Latest News
Gati Shakti University
Supreme Court
Justice Ravi Kumar Diwakar
Ahmedabad Crime
Krishna Chhathi Wishes & Quotes
AIIMS Population Clock
Toxic Box Office Collection
Satya Niketan Building Collapse
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Boc Office Collections
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
  • Home
  • World News
  • Taliban क्या है और Afghanistan में क्या चाहता है? जानें वो कितना अमीर है और कहां से लाता है पैसा?

Taliban क्या है और Afghanistan में क्या चाहता है? जानें वो कितना अमीर है और कहां से लाता है पैसा?

काबुल. अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भाग गए हैं और तालिबान विद्रोहियों ने राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया है। तालिबान करीब 20 साल बाद फिर से सत्ता पर काबिज हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर से अफगानिस्तान में लोगों पर कठोर प्रतिबंध लगाए जाएंगे। ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर ये तालिबान क्या है और अफगानिस्तान में क्या चाहता है? जानें तालिबान कितना अमीर है और उसके पास पैसे कहां से आते हैं...? 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 16 2021, 02:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

तालिबान का क्या मतलब है? (who is taliban)
तालिबान पश्तो भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है ज्ञानार्थी। इसे एक तरीके का आंदोलन माना जाता है। एक सुन्नी इस्लामिक आधारवादी आन्दोलन है जिसकी शुरूआत 1994 में दक्षिणी अफगानिस्तान में हुई थी। इनके लड़ाकों को चरमपंथी इस्लामी आतंकवादी भी कहते हैं, जो अफगानिस्तान पर अपना सख्त धार्मिक कानून लागू करना चाहते हैं। ये वही लड़ाके हैं जिन्होंने 1970 और 1980 के दशक में अफगानिस्तान में सोवियत सेना से लड़ाई लड़ी थी। 1990 में तालिबान ने खुद को मजबूत किया। इन्होंने 1996 में अफगानिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति को भागने के लिए मजबूर किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27


तालिबान के खिलाफ अमेरिका का युद्ध
11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुए हमलों के बाद तालिबान के खिलाफ युद्ध शुरू हुआ, जिसमें लगभग 3,000 लोग मारे गए थे। इसके बाद तालिबान कुछ देर के लिए शांत हो गया। लेकिन उसने अमेरिका और अफगान सेना के खिलाफ 20 साल तक गुरिल्ला युद्ध लड़ा। तालिबान को बड़ी सफलता अमेरिका द्वारा हाल के महीनों में अपनी सेना वापस बुलाने के बाद मिली है। तालिबान के संस्थापक और नेता मुल्ला मोहम्मद उमर था, जो अमेरिकी हमले के बाद से कहीं छिप गया था। उनका ठिकाना इतना गुप्त था कि 2013 में उनकी मौत की पुष्टि उनके बेटे ने दो साल बाद की। तालिबान का नेतृत्व अभी उसके सर्वोच्च नेता, हिबतुल्लाह अखुंदजादा नाम का एक व्यक्ति कर रहा है। 
 

37

तालिबान क्या चाहता है? उनके नियम क्या हैं?
तालिबान का कहना है कि महिलाएं बिना किसी पुरुष को साथ लिए घर से बाहर नहीं निकल सकती हैं। उनका सिर से पैर तक ढका होना जरूरी है। ऊपर से लेकर नीचे तक बुर्का पहनना है। महिलाओं को काम करने की अनुमति नहीं है। लड़कियां पढ़ाई नहीं कर सकती हैं। गैर-इस्लामी म्यूजिक और टेलीविजन पर रोक है। धार्मिक अदालतों ने चोरों के हाथ काटने, कोड़े मारने और रेप करने वाले लोगों को पत्थर मारकर मौत के घाट उतारने की सजा देने का प्रावधान है।
 

47

अमेरिका ने अपने सैनिक वापस क्यों बुला लिए? 
अफगानिस्तान से अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने अपने सैनिक वापस बुला लिए, जिसके बाद से वहां तालिबान ज्यादा तेजी से एक्टिव हुआ। अमेरिका ने शुरू में 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से पूरी तरह से अपनी सेना वापस बुलाने की घोषणा की। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उससे पहले ही अधिकांश अमेरिकी सैनिकों को वापस बुला लिया। तालिबान से युद्ध के दौरान  150,000 से अधिक लोग मारे गए। अमेरिका ने 2,000 से अधिक सैनिकों को खो दिया और खरबों डॉलर खर्च किए। 
 

57

हजारों अफगान नागरिकों और सैनिकों ने अपनी जान गंवाई। पिछले महीने ही जो बाइडेन ने अफगान नेताओं से एक साथ आने और भविष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्हें उम्मीद थी कि अफगान सरकार और सुरक्षा बल अपना बचाव करने में सक्षम होंगे। हालांकि, यह उम्मीद टूट गई है, राष्ट्रपति अशरफ गनी रातों-रात देश से भाग गए और तालिबान आतंकवादी अब उनके महल के अंदर हैं।

67

तालिबान को पैसा कहां से मिलता है, कितना अमीर है? 
वैसे 2021 का तालिबान अब 1990 की तुलना में बदल चुका है। हथियारों से लेकर गाड़ियों तक सब अलग है। साल 2016 में फोर्ब्स ने तालिबान को 10 आतंकवादी संगठनों में से पांचवें सबसे अमीर के रूप में बताया था। ISIS का उस समय 2 बिलियन अमरीकी डालर का कारोबार था और वह शीर्ष पर था। पांचवें नंबर पर तालिबान का साल का कारोबार $400 मिलियन था।
 

77

फोर्ब्स ने बताया था कि तालिबान को रेवेन्यू ड्रग ट्रेफेकिंग, प्रोटेक्शन मनी और डोनेशन के जरिए आता है। नाटो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2019-20 में तालिबान का साल का बजट 1.6 बिलियन डॉलर था, जो 2016 के फोर्ब्स के आंकड़ों की तुलना में चार सालों में 400% बढ़ गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान खनन से $464 मिलियन, ड्रग्स से $416 मिलियन, विदेशी डोनेशन से $240 मिलियन, एक्सपोर्ट से $240 मिलियन, जबरन वसूली से $160 मिलियन, रियल एस्टेट से $80 मिलियन कमाता है। 

ये भी पढ़ें.

14 अप्रैल को एक ऐलान के बाद शुरू हुई अफगानिस्तान की बर्बादी, टाइमलाइन के जरिए कब्जे की पूरी कहानी

भारत से रिश्ते नहीं बिगाड़ना चाहता तालिबान; पाकिस्तान के 'पचड़े' को लेकर कही ये बात

तालिबान come Back: एयरलिफ्ट का होश उड़ाने वाला मंजर, लटककर जाने के लिए मारामारी; सामने आए दहशत के 4 'चेहरे'

Afghanistan में फंसी इस क्रिकेटर की फैमिली, दुनिया के नेताओं से भी कर चुके हैं संकट में साथ देने की अपील

 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
BRICS Summit 2026: आखिर दिल्ली छोड़ नोएडा एयरपोर्ट पर क्यों उतरे 3 रूसी विमान?
Recommended image2
कौन है वो Indian-Origin Couple? US में AI College के लिए क्यों दान किए ₹170 करोड़? UP से खास कनेक्शन!
Recommended image3
Morning News: $100 पार तेल, ड्रोन से अटके Zelensky... Apple Foldable से Ladakh तक 10 बड़ी खबरें
Recommended image4
हूतियों ने सऊदी को घेरा तो एक्टिव होगा ‘मक्का समझौता’! क्या युद्ध में उतरेगा पाकिस्तान?
Recommended image5
BRICS Explained: BRICS क्या है? ब्रिक्स में कौन-कौन से देश हैं? जानें 2009 से 2026 तक की पूरी कहानी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved