भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में न सिर्फ क्रांतिकारियों, महिलाओं और आम जनता ने भाग लिया बल्कि बड़े पैमाने पर साधु-संतों ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया था। उन्हीं में से एक सन्यासियों और फकीरों का विद्रोह जो भारत में हिंदू-मुस्लिम एकता का भी उदाहरण हैं।
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन (Indian Freedom Movement) में देश की वीर महिलाओं ने भी अपने प्राणों की आहुति दी है। कई रानियां भी ऐसी रहीं जिन्होंने ब्रिटिश सेना को घुटनों के बल ला दिया था। इन्हीं में से एक हैं रानी वेलू नचियर।
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उद्योगपति घनश्याम दास बिड़ला ने बड़ी भूमिका निभाई थी। बिरला ऐसे उद्योगपति थे, जिन्होंने राष्ट्र के लिए तन, मन और धन न्योछावर कर दिए। घनश्याम दास बिरला भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के पोषक की भूमिका में रहे।
देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में शहीद भगत सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। अंग्रेज अधिकारी उनसे खौफ खाते थे। इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाते हुए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु 23 मार्च 1931 को फांसी पर चढ़ गए थे।
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में बैरिस्टर जॉर्ज जोसेफ का नाम अदब से लिया जाता है। उन्होंने इंग्लैंड से कानून की पढ़ाई की थी लेकिन भारत में जनजातियों के खिलाफ होने वाले अत्याचार को लेकर वे मुखर थे।
भारतीय क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त (Revolutionary Batukeshwar Dutt) उन क्रांतिकारियों में से थे, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत (British Rule) को सीधे चुनौती दी थी। बटुकेश्वर दत्त ने सरदार भगत सिंह के साथ मिलकर दिल्ली असेंबली में बम धमाका किया था।
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान दक्षिण भारत की बहादुर रानी चेन्नम्मा ने अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध लड़ा और शहीद हो गईं। उनकी इस शहादत को पूरा देश नमन करता है। रानी चेन्नम्मा ने भारतीय जनमानस को अंग्रेजों के खिलाफ करने में बड़ी भूमिका निभाई।
18वीं शताब्दी में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पूरे देश में फैल चुका था। दक्षिण भारतीय राज्यों में पॉलीमरों का विद्रोह अंग्रेजी हूकूमत के लिए मुसीबत बन गई थी। पॉलीमरों ने कई वर्षों तक अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और संघर्ष करते रहे।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम (Freedom Fight) में कई वीरांगनाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्हीं में से एक हैं दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य की रानी अब्बक्का, जिन्होंने पुर्तगालियों के साथ युद्ध लड़ा था।
नागा नेता हैपौ जादोलंग मलंगमे ने अंग्रेजी राज के खिलाफ लड़ाई की थी। जादोनांग ने नागा युवकों के एक सशस्त्र समूह रिफेन का गठन किया था। इम्फाल जेल के पीछे नंबुल नदी के किनारे उन्हें फांसी पर लटका दिया गया था।
Stories & Articles about 75 Indian, Honouring 75 defence personnel who laid down their lives for the nation at Asianet Hindi News