कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी शनिवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत झारखंड पहुंचे। उन्होंने यहां विश्व प्रसिद्ध बैद्यनाथ धाम पहुंचकर रुद्राभिषेक किया। जिसके बाद उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
हेमंत सोरेन को कोर्ट ने पांच दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है। उनसे जमीन घोटाला केस में पूछताछ की जाएगी। ईडी ने कोर्ट से सोरेन को 7 से 8 दिन की हिरासत में देने की मांग की थी।
झारखंड में जारी राजनीतिक उठा-पटक के बाद चंपई सोरेन झारखंड के 12वें सीएम बन गए हैं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई। चंपई सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी माने जाते हैं। वह उन्हें चाचा कहकर बुलाते हैं।
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागृह में भेजे गए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्हें देर रात खाने में रोटी-दूध और आलू-गोभी की सब्जी परोसी गई।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जेल में सजा काटने का आज दूसरा दिन है। उन्होंने एक रात बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अपर डिवीजन सेल नंबर 1 गुजारी। कोर्ट आज रिमांड पर फैसला सुनाएगी।
चंपई सोरेन झारखंड के नए सीएम बन गए हैं। उन्होंने राजभवन में पद की शपथ ली। दूसरी ओर हेमंत सोरेन की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने उन्हें पहले हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है।
झारखंड के संस्थापक नेता शिबू सोरेन के खास चंपई सोरेन को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त करने के साथ सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से 43 विधायकों को लेकर फ्लाइट हैदराबाद जाने वाली थी लेकिन विमान टेक ऑफ नहीं कर सका। फ्लाइट कैंसिल होने के बाद विधायकों को वापस ले जाया गया।
विधायक दल ने सीनियर लीडर चंपई सोरेन को अपना नेता चुन लिया, समर्थन पत्र भी इस्तीफा के पहले गवर्नर तक पहुंचा दिया लेकिन सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए गवर्नर अभी तक समय नहीं दे सके हैं।
झारखंड की झामुमो पार्टी पर इस समय संकट के बादल हैं। उनके नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। आज उन पर लगे जमीन घोटाला मामले की हाईकोर्ट में सुनावाई होनी है।