14 मार्च, सोमवार की रात से सूर्य राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश कर चुका है। ये राशि चक्र की अंतिम राशि है। अगले एक महीने यानी 14 अप्रैल तक सूर्य इसी राशि में रहेगा। ये देवगुरु बृहस्पति की राशि है, जो सूर्य के मित्र भी हैं।

उज्जैन. अपनी मित्र राशि यानी मीन में सूर्य का आना शुभ रहता है, लेकिन इस समय सूर्य पर शनि की दृष्टि पड़ रही है, जिसके चलते उसके शुभ फलों में कमी आ सकती है। गुरु की राशि में सूर्य के आने से अब एक महीने तक शादी, सगाई, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कामों के लिए मुहूर्त नहीं होगा। क्योंकि खरमास रहेगा। शनि की नजर सूर्य पर होने से इसका असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। कुछ लोगों को शुभ, कुछ को अशुभ फल मिलेंगे। जबकि कुछ लोगों के लिए ये समय सामान्य फल देने वाला रहेगा।

ये भी पढ़ें- Meen Sankranti 2022: सूर्य ने किया मीन राशि में प्रवेश, आज ऐसे करें सूर्यदेव की पूजा, ये है शुभ मुहूर्त

शनि की वक्र दृष्टि का ऐसा होगा असर…
मीन राशि में स्थित सूर्य पर शनि की वक्र दृष्टि यानी टेढ़ी नजर रहेगी। ज्योतिष में ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के शत्रु माने जाते हैं। साथ ही बुध और सूर्य से बन रहा बुधादित्य शुभ योग भी खत्म हो जाएगा। इस कारण अब सूर्य से मिलने वाले शुभ फलों में कमी आएगी। इस अशुभ स्थिति की वजह से तनाव, विवाद और कामकाज में रुकावटें आएंगी। सूर्य-शनि की अशुभ स्थिति की वजह से प्रशासन के फैसलों से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। कई लोगों को सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- डायबिटिज या नींद न आने से हैं परेशान तो ये ग्रह हो सकता है कारण, इन उपायों से दूर हो सकती है आपकी परेशानी

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा होगा राशियों पर असर…

इनके लिए अशुभ: सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष, सिंह, कुंभ और मीन राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इन राशियों के नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। अधिकारियों से विवाद हो सकता है। मेहनत ज्यादा और उसका फायदा नहीं मिलने का योग बन रहा है। मानसिक तनाव रहेगा। 

इनके लिए शुभ: मीन राशि में सूर्य के आने से वृष, मिथुन, तुला और मकर राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशि वालों की जॉब और बिजनेस के लिए ये महीना फायदेमंद रहेगा। इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और हर काम में सफलता हासिल करेंगे। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। 

इन्हें मिलेंगे सामान्य फल: कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु राशि वालों के लिए मीन राशि का सूर्य सामान्य फल देने वाला रहेगा। सूर्य की वजह से कोई बड़ा बदलाव इन लोगों के जीवन में नहीं होगा। जितना काम करेंगे, उतना लाभ प्राप्त कर पाएंगे। जॉब और बिजनेस में जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। बड़ा निवेश न करें। 

ये भी पढ़ें-

14 मार्च से 14 मई तक रहेगी वसंत ऋतु, इसे क्यों कहते हैं ऋतुराज? ग्रंथों में बताई गई है इससे जुड़ी खास बातें


Holi 2022: होली से जुड़े ये 4 लाइफ मैनेजमेंट टिप्स जीवन में हर कदम पर आपके काम आएंगे

Holi 2022: 3 शुभ योगों के संयोग में होगा होलिका दहन, कम होगा बीमारी का संक्रमण, मंहगाई पर लगेगी रोक

Holi 2022: लड़की पान खाए तो समझो शादी के लिए है राजी, जानिए भगोरिया मेले से जुड़ी खास बातें