ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव (Nature) का निर्माण जन्म तिथि, वार, करण व राशि द्वारा होता है। इन सभी को मिलाकर शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में कई प्रकार के शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है।

उज्जैन. कुंडली में बनने वाले शुभ-अशुभ योगों में जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव और भविष्य भी अलग-अलग ही होता है। इन योगों के आधार पर उस व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं किस योग में जन्म लेने वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है…

1. प्रीति योग (Preeti Yoga):
प्रीति योग भी काफी शुभ माना गया है। इस योग में जन्म लेने वाला व्यक्ति विषयों को जानने वाला, जिन्दादिल और किसी भी काम को उत्साह पूर्वक करने वाला होता है। प्रीती योग में जन्में लोग विपरीत लिंग वाले व्यक्ति से प्रीति रखने वाले होते हैं। ये चालाक होते हैं और अपने स्वार्थ को किसी भी तरह सिद्ध करना जानते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2. आयुष्मान योग (Ayushman Yoga)
जिस व्यक्ति का जन्म आयुष्मान योग में होता है वह व्यक्ति आयुष्मान होता है अर्थात लम्बे समय तक धरती का सुख प्राप्त करता है। इस योग में जन्में लोग कविताओं और गीतों के शौकीन होते हैं। ये शक्तिशाली होते हैं और संघर्ष की स्थिति में अपने विपक्षी को पराजित करने में सक्षम होते हैं।

3. सौभाग्य योग (Saubhagya yoga)
इस योग में जन्म लेने वाले व्यक्ति पर इस योग के नाम का पूरा असर रहता है। इनमें हर प्रकार के गुण भरे होते हैं। ये जहां भी होते हैं अपने गुणों के लिए प्रशांसित होते हैं। इस योग के लोग विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के प्रति विशेष लगाव रखते हैं, सुन्दर स्त्री और पुरूष इनके मन को आकर्षित करते हैं।

4. शोभन योग (Shobhan Yoga)
इस योग में जन्में लोग सुन्दर और आकर्षक होते हैं। इनकी पत्नी सुन्दर और अच्छे गुणों वाली होती है। संतान पक्ष से भी ये बहुत भाग्यशाली होते हैं। इनकी संतान आज्ञाकारी होती है और इन्हें संतान से सुख प्राप्त होता है। इन्हें युद्ध करना पसंद होता है।

5. सुकर्मा योग(Sukarma Yoga)
इस योग में जिन लोगों का जन्म होता है वे अच्छे कर्मों वाले होते हैं अर्थात ये धर्म कर्म में विश्वास रखने वाले होते हैं। ये सभी के प्रति स्नेह और प्रेम रखते हैं। ये गुणवान और लोगों के मध्य आदर के पात्र होते हैं। ये हर प्रकार के ऐश्वर्य का भोग करने वाले होते हैं।

6. धृति योग (Dhriti Yoga)
धृति योग में जन्म लेने वाले लोगों में काफी धैर्य होता है। वे किसी बात पर तुरंत उत्तेजित नहीं होते बल्कि सोच समझ कर कोई फैसला लेते हैं। इनकी सेहत अच्छी होती है ये समान्यत: स्वस्थ रहते हैं। ये विद्वान और गुणवान होते हैं।

7. वृद्धि योग (Vridhhi Yoga)
वृद्धि योग में जन्म लेने वाला व्यक्ति रूप और स्वभाव दोनों से सुन्दर होता है। इनकी पत्नी और पुत्र दोनों ही अच्छे स्वभाव और गुणों वाले होते हैं। ये पराक्रमी एवं शक्ति से सम्पन्न होते हैं और सांसारिक सुखों का उपभोग करते हैं।

8. ध्रुव योग (Dhruva Yoga)
ध्रुव योग में जिस व्यक्ति का जन्म होता है वह स्थिर बुद्धि का स्वामी होता है और जो भी काम करता है उसे मन लगाकर करता है। इस योग में जिस व्यक्ति का जन्म होता है वह बहुत ही बलवान एवं धनवान होता है।

9. परिध योग (Paridh Yoga)
परिध योग में जन्म लेने वाला मनुष्य बुद्धिमान होता है और कई विद्याओं का जानकार होता है। ये विद्वान और ज्ञानी होते हैं और मधुर बोलने वाले होते हैं। ये अपने गुणों एवं कार्यों से कुल परिवार का नाम ऊँचा करते हैं तथा सांसारिक सुखों का आनन्द लेते हैं।

10. शिव योग (Shiv Yoga)
जिस व्यक्ति का जन्म शिव योग में होता है वह मनुष्य बहुत ही बुद्धिमान होता है। ये सच्चे हृदय के व्यक्ति होते हैं। समाज में अपने साधु स्वभाव के कारण काफी मान सम्मान प्राप्त करते हैं।

ज्योतिष में स्वभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें

ज्योतिष में बताए गए हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानिए इनमें जन्म लेने वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है

Samudra Shastra: बुद्धिमान होती हैं सुनहरे बालों वाली लड़कियां, बालों से जानिए लड़कियों का नेचर

समुद्रशास्त्र: दांतों से भी जान सकते हैं लड़कियों के नेचर और भविष्य से जुड़ी खास बातें

Astrology: बेहद इमोशनल होते हैं इन 4 राशि के लोग, इनकी भावुकता का दूसरे लोग फायदा उठा लेते हैं

समुद्र शास्त्र: जिन लोगों को इन 5 जगहों पर होते हैं तिल उन्हें कभी नहीं होती पैसों की तंगी