Aaj Ka Panchang: 17 अक्टूबर सोमवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:54 से 09:20 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग के बिना किसी भी प्रकार की ज्योतिषी गणना करना असंभव है। पंचांग में न सिर्फ दिन भर के शुभ मुहूर्त होते हैं बल्कि अन्य जानकारियां भी होती हैं, जो हमारे दैनिक उपयोग में आती हैं। इसलिए पुरातन समय में लगभग हर घर में पंचांग रखने की परंपरा थी, लेकिन ये पंरपरा कालांतर के साथ खत्म हो गई। पंचांग एक आधुनिक कैलेंडर है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज करें अहोई अष्टमी व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत किया जाता है। इस बार ये तिथि 17 अक्टूबर, सोमवार को है। ये व्रत मुख्य रूप से उत्तर भारत में किया जाता है। मान्यता है अहोई माता की पूजा करने से संतान की उम्र लंबी होती है और उसकी सेहत भी ठीक रहती है। इस दिन महिलाएं संतान पाने की इच्छा निर्जला व्रत भी करती हैं।

17 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 October 2022)
17 अक्टूबर 2022, दिन सोमवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन अहोई अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। पुनर्वसु नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। सोमवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:54 से 09:20 तक रहेगा। 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
सोमवार को सूर्य राशि बदलकर कन्या से तुला में प्रवेश करेगा। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

17 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पुनर्वसु
करण- बव और बालव 
सूर्योदय - 6:28 AM
सूर्यास्त - 5:56 PM
चन्द्रोदय - Oct 17 11:44 PM
चन्द्रास्त - Oct 17 1:00 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:49 से 12:35 तक

17 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:46 AM – 12:12 PM
कुलिक - 1:38 PM – 3:04 PM
दुर्मुहूर्त - 12:35 PM – 01:21 PM, 02:52 PM – 03:38 PM
वर्ज्यम् - 02:09 PM – 03:56 PM


ये भी पढ़ें-

26 अक्टूबर तक 4 ग्रह बदलेंगे राशि, शनि चलेगा सीधी चाल, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर?


Dhanteras 2022: धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें इस परंपरा के पीछे की वजह

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर