ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो या दो से ज्यादा ग्रह एक ही राशि में होते हैं कई तरह के योग बनाते हैं। इनमें से कुछ योग शुभ तो कुछ अशुभ भी होते हैं। इस योगों का असर हर व्यक्ति के जीवन पर किसी न किसी रूप में दिखाई देता है। 

उज्जैन. 3 दिसंबर को बुध ग्रह ने धनु राशि में प्रवेश किया था, इसके बाद 5 दिसंबर को शुक्र भी इसी राशि में आ चुका है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र और बुध जब भी एक राशि में होकर युति बनाते हैं तो लक्ष्मीनारायण (Laxminarayan Yoga) नाम का शुभ योग बनता है। इसे राजयोग भी कहते हैं। ये योग बहुत ही शुभ फल प्रदान करने वाला है। धनु गुरु ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। इस राशि में लक्ष्मीनारायण योग का प्रभाव और भी अधिक प्रभावकारी होता है। आगे जानिए लक्ष्मीनारायण योग के देश-दुनिया पर कैसा असर होगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लक्ष्मीनारायण योग का ऐसा होगा असर
- बुध का सबसे ज्यादा प्रभाव बिजनेस पर पड़ता है। शुक्र के साथ बुध होने से बिजनेस में मंदी दूर होगी। कर्ज भी खत्म होगा। 
- लक्ष्मीनारायण राजयोग के शुभ प्रभाव से शेयर मार्केट में उछाल की स्थिति बन सकती है। साथ ही कीमती धातुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं। 
- डीजल, पेट्रोल और गैस की बात की जाए तो इनकी कीमतों में कमी आ सकती है। देश की अर्थव्यवस्था और भी मजबूत स्थिति की ओर बढ़ती नजर आएगी।
- बिजनेस में बड़े सौदे हो सकते हैं, जिसका फायदा निकट भविष्य में सभी को मिलेगा। रोजगार की संख्या भी अचानक बढ़ सकती है।
- राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है, वहीं कुछ मामलों में बड़ा उलटफेर हो सकता है। देश के बड़े नेताओं को सफलता मिलेगी।
- सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग इस समय बन रहे हैं। लेकिन इन्हें लापरवाही करने से बचने होगा।
- करियर से जुड़े मामलों में मनचाही स्थिति इस समय विद्यार्थियों के लिए बन सकती है। इन्हें मन लगाकार अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। 

16 दिसंबर को सूर्य बनाएगा त्रिग्रही योग 
वर्तमान में धनु राशि में बुध और शुक्र एक साथ है। 16 दिसंबर को इस राशि में सूर्य भी प्रवेश कर जाएगा। इस तरह धनु राशि में 3 ग्रह एक साथ होने त्रिग्रही योग बन जाएगा। शुक्र और बुध की युति से जहां लक्ष्मीनारायण योग बनेगा, वहीं सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। बुधादित्य योग के शुभ प्रभाव का असर सभी राशियों पर होगा। इससे लोगों के पराक्रम में वृद्धि होगी। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता भी प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को बड़ा पद और इंक्रीमेंट मिल सकता है।


ये भी पढ़ें-

सभी के आस-पास होते हैं ऐसे लोग, मुसीबतों से बचना चाहते हैं तो इनसे दूरी बनाकर रखें


18 दिन तक चलता है किन्नरों का विवाह समारोह, किससे और कैसे होती है इनकी शादी?

इन 5 बातों पर रखेंगे कंट्रोल तो बाद में पछताना नहीं पड़ेगा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।