रोज मिलेगी कैफे स्टाइल कॉफी- ₹100 से ₹500 में बेस्ट कॉफी मेकर
Coffee Maker Machine: घर पर कैफे स्टाइल कॉफी कैसे बनाएं? सबसे सस्ता कॉफी मेकर कौन सा है? क्या USB कॉफी मग अच्छा होता है? कॉफी व्हिस्क कैसे काम करता है? पोर ओवर कॉफी मेकर क्या होता है? जानें-

कॉफी मेकर की खासियत
कॉफी मेकर की मदद से आप घर पर ही कैफे जैसी स्मूद और फ्रोथी कॉफी बना सकते हैं। इसमें एस्प्रेसो, कैपेचीनो, डल्गोना कॉफी, रेगुलर कॉफी, माचा और हॉट चॉकलेट आसानी से बनाई जा सकती है। इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है और कुछ मॉडल्स USB चार्जिंग या बैटरी से भी चलते हैं, जिससे आप कहीं भी कॉफी बना सकते हैं।
और पढे़ं- ब्लैक कॉफी पीकर झटपट पाएं जीरो फिगर, लेकिन ध्यान में रखें ये अहम बातें

Wonderchef कॉफी मेकर
Wonderchef का ये कॉफी मेकर अमेजन पर ₹499 में मिलता है और इसमें फ्रेंच प्रेस स्टाइल कॉफी आसानी से बनाई जा सकती है। इसमें 350 ml का बोरोसिल ग्लास दिया जाता है जिससे 1–2 कप कॉफी एक बार में तैयार हो जाती है। इसका टेक्सचर स्मूद और स्वाद काफी रिच होता है, जो घर पर कैफे जैसा टेस्ट देता है।
कॉफी व्हिस्क
कॉफी व्हिस्क एक छोटा लेकिन बहुत काम का गैजेट है जिससे आप दूध या कॉफी को सीधे कप में फेंट सकते हैं। इससे कैपेचीनो, लैटे, माचा, हॉट चॉकलेट और प्रोटीन शेक आसानी से बनाए जा सकते हैं। यह सस्ता और पोर्टेबल टूल है जो लगभग ₹100–₹200 में मिल जाता है और झटपट फ्रोथी कॉफी बनाने के लिए परफेक्ट है।
पोर-ओवर कॉफी मेकर
पोर-ओवर कॉफी मेकर उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें कैफे स्टाइल फिल्टर कॉफी पसंद है। इसमें ऊपर से कॉफी डालकर धीरे-धीरे फिल्टर किया जाता है जिससे कॉफी का असली फ्लेवर और अरोमा निकलकर आता है। यह हल्का, पोर्टेबल और आसानी से साफ होने वाला गैजेट है जिसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
सेल्फ-स्टिरिंग मग कॉफी मेकर
यह एक ऑटोमैटिक USB कॉफी मग है जिसमें बटन दबाते ही कॉफी खुद-ब-खुद मिक्स हो जाती है। इसमें कॉफी, दूध, पानी और चीनी डालकर सिर्फ एक क्लिक में 1 मिनट के अंदर कॉफी तैयार हो जाती है। यह ऑफिस और ट्रैवल के लिए बहुत ही सुविधावाला और मॉडर्न गैजेट है।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1: क्या ₹500 के अंदर अच्छा कॉफी मेकर मिल सकता है?
हां, कॉफी व्हिस्क और पोर-ओवर जैसे कई सस्ते विकल्प उपलब्ध हैं।
2: क्या USB कॉफी मग सेफ है?
हां, सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह सेफ और सुविधाजनक है।
3: घर पर कैफे जैसी कॉफी कैसे बनाएं?
सही कॉफी मेकर और फ्रेश कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करके आसानी से बनाई जा सकती है।