MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Air Fried Gujiya: ना तेल-ना घी, इस तरह बनाएं होली पर कुरकुरी ऑयल फ्री गुजिया

Air Fried Gujiya: ना तेल-ना घी, इस तरह बनाएं होली पर कुरकुरी ऑयल फ्री गुजिया

Air fryer gujiya recipe: होली पर तरह-तरह के मिष्ठान और पकवान बनाए जाते हैं, लेकिन ये सभी डीप फ्राई किए जाते हैं। ऐसे में अगर आप होली पर हेल्दी गुजिया बनाना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि कैसे आप एयर फ्रायर में गुजिया तैयार कर सकते हैं।

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Feb 28 2026, 07:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
बिना डीप फ्राई के कैसे बनाएं कुरकुरी गुजिया
Image Credit : Getty

बिना डीप फ्राई के कैसे बनाएं कुरकुरी गुजिया

होली पर गुजिया जरूर बनाई जाती है। इन गुजिया में मैदे की पूरी में मावे की स्टफिंग की जाती है और इसे घी या तेल में डीप फ्राई किया जाता है, जो काफी अनहेल्दी होता है। ऐसे में अगर आप हेल्दी ऑप्शन चुनना चाहते हैं, तो एयर फ्राइड गुजिया परफेक्ट चॉइस होगी।

25
ऑयल फ्री गुजिया बनाने की सामग्री
Image Credit : Getty

ऑयल फ्री गुजिया बनाने की सामग्री

आटा तैयार करने के लिए

2 कप मैदा, 4 बड़े चम्मच घी (मोयन के लिए), चुटकी भर नमक, जरूरत अनुसार गुनगुना पानी

स्टफिंग के लिए

1 कप मावा, ½ कप पिसी चीनी, 2 बड़े चम्मच सूजी (हल्का भुना हुआ), 2 बड़े चम्मच कद्दूकस नारियल, 2 बड़े चम्मच कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता), ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 1 बड़ा चम्मच किशमिश

और पढे़ं- Gujiya Recipe Without Breaking: तेल में जाते ही क्यों फूट जाती है गुजिया? मोयन और गूंथने की ये 4 गलतियां बिगाड़ देती हैं पूरा शेप!

35
ऐसे बनाएं ऑयल फ्री गुजिया
Image Credit : Getty

ऐसे बनाएं ऑयल फ्री गुजिया

एयर फ्रायर में गुजिया बनाने के लिए मैदा में घी डालकर अच्छे से मिक्स करें। हथेली से रगड़कर मोयन मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। इसे 20 मिनट ढककर रख दें।

45
स्टफिंग तैयार करें
Image Credit : Getty

स्टफिंग तैयार करें

गुजिया की स्टफिंग बनाने के लिए मावा को हल्की आंच पर 2–3 मिनट भून लें, फिर इसे ठंडा होने दें। अब इसमें चीनी, सूजी, नारियल, ड्राई फ्रूट्स और इलायची मिलाएं। अब आटे की छोटी लोई बेल लें। बीच में 1–2 चम्मच स्टफिंग रखें। किनारों पर हल्का पानी लगाकर अच्छी तरह सील करें। कांटे से दबाकर डिजाइन बना सकते हैं।

55
गुजिया को कैसे करें एयर फ्राई करें
Image Credit : Getty

गुजिया को कैसे करें एयर फ्राई करें

एयर फ्रायर को 180°C पर 5 मिनट प्रीहीट करें। गुजिया पर हल्का घी/तेल ब्रश करें। 180°C पर 10–12 मिनट एयर फ्राई करें। बीच में एक बार पलट दें ताकि दोनों तरफ से गोल्डन हो जाएं। तैयार गुजिया को घरवालों और मेहमानों को खिलाएं या इसे ठंडा करके एयर टाइट कंटेनर में 10-15 दिन तक स्टोर करें।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
खाना समाचार
होली

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
खजूर की मिलावट और एक्सपायरी कैसे चेक करें? रमजान में ये ट्रिक आएगी काम
Recommended image2
Holi Mouth Fresheners: होली पार्टी में बढ़ जाएगी शान-ओ-शौकत, परोसें ये 4 खास माउथ फ्रेशनर
Recommended image3
Coconut Husk Oil Brush: नारियल के छिलके नहीं बेकार, 5 मिनट में बनाएं इको फ्रेंडली तेल ब्रश
Recommended image4
Gujiya Stuffing: ना फटेगी ना बिखरेगी गुजिया, ऐसे बनाएं परफेक्ट स्टफिंग और आटा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved