Chakla Belan for Chapati: गोल और पतली रोटी के लिए कैसा हो चक्का बेलन?
How to Choose Chakla Belan: चक्का बेलन पर रोटी बेलते समय कई बार रोटी कहीं से पतली तो कहीं से मोटी हो जाती है। ऐसे में लोगों का सवाल रहता है कि हमें कैसे चक्का बेलन का इस्तेमाल करना चाहिए, तो आइए आज हम आपको बताते हैं...

कैसा होना चाहिए रोटी बनाने के लिए चक्का बेलन
रोटी बनाने के लिए चक्का भारी होना चाहिए, जो स्लिप ना करें। इसकी सर्फेस स्मूद होनी चाहिए, ताकि आटा चिपके नहीं। आप रेगुलर रोटी बनाने के लिए 9 से 11 इंच का चक्का ले सकते हैं। वहीं, बेलन बराबर मोटाई वाला हो, बेलन बहुत ज्यादा हल्का या भारी न हो। इसको पकड़ने में कंफर्टेबल ग्रिप हो और इसकी लंबाई 10 से 12 इंच तक सही रहती है।
और पढ़ें- Quick Breakfast Recipe: बासी रोटी का कमाल! ऐसा चीला बनाएं कि सब उंगलियां चाटते रह जाएं

मार्बल चक्का बेलन डिजाइन
मार्बल यानी कि संगमरमर का चक्का बेलन सबसे ज्यादा पॉपुलर है, क्योंकि यह भारी होता है। इससे रोटियां गोल और पतली बनती है। डेली यूज के लिए ये परफेक्ट है। आप इस तरह से व्हाइट बेस में फ्लोरल डिजाइन वाला चक्का बेलन खरीद सकते हैं, जो आपके किचन की शोभा भी बढ़ाएगी।
ग्रेनाइट चक्का बेलन
ग्रेनाइट भी भारी और ड्यूरेबल होता है, जो गिरने पर भी टूटता नहीं है। आप इस तरह से ग्रीन या ब्लैक कलर का हैवी बेस वाला चक्का खरीद सकते हैं। इसके लिए गोल मोटाई वाला वुडन बेलन खरीदें।
लकड़ी का चक्का बेलन
लकड़ी का चक्का बेलन हल्का और ट्रेडिशनल होता है, जो लोग अभी-अभी रोटी बनाना सीख रहे हैं। उनके लिए वुडन चक्का बेलन बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि इसमें आटा चिपकता नहीं है और रोटियां भी आसानी से गोल होती हैं।
वुडन चक्का बेलन विद स्टैंड
आजकल वुडन चक्का बेलन इस तरह के स्टैंड में आता है, जिससे आटा गिरने से चक्का बेलन खराब नहीं होता है और बेलन रखने के लिए भी इसमें आगे स्टैंड दिया रहता है, जिस पर आप बेलन रख सकते हैं।
स्टील चक्का बेलन
स्टील चक्का बेलन थोड़े हल्के होते हैं, लेकिन घर को ट्रेडिशनल लुक दे सकते हैं। आप इस तरीके का वुड और स्टील बेस वाला चक्का बेलन रोटी बनाने के लिए चुन सकते हैं।
सिलिकॉन बेलन
आजकल नॉन स्टिक सिलिकॉन बेलन भी काफी चलन में है। इसमें आटा चिपकता नहीं है। रोटी या पूरी बेलने के लिए अगर आप तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें तेल लगाने की भी जरूरत नहीं होगी, इससे पतली और गोल रोटियां बनती है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.