वज़न कम करने के लिए दलिया और ओट्स दोनों ही लोकप्रिय विकल्प हैं। लेकिन कौन सा ज़्यादा असरदार है? जानिए इनके पोषण मूल्यों और फायदों के बारे में।

फूड डेस्क. वेट लॉस जर्नी में अक्सर लोग दलिया और ओट्स खाना पसंद करते हैं। दोनों हेल्दी ऑप्शन है। लेकिन सवाल है दोनों में से वेटलॉस जर्नी में कौन कारगर होता है। इसके फायदों और पोषण मूल्य के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। हम यहां दोनों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

100 ग्राम में पोषण की तुलना ओट्स और दलिया में करें तो वो कुछ इस तरह होगा-

100 ग्राम दलिया में 68 Kcal होता है। कार्बोहाइड्रेट 18 ग्राम होता है। प्रोटीन 2.5 ग्राम होता है।फाइबर 4 ग्राम होता है। वहीं फैट 0.5 ग्राम होता है। वहीं 100 ग्राम ओट्स में 389 kcal, कार्बोहाइड्रेट 66 ग्राम होता है। प्रोटीन 16 ग्राम होता है। जबकि फाइबर 10 ग्राम और फैट 6 ग्राम होता है।

वेट लॉस के लिए दलिया के फायदे

दलिया में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसलिए वेट लॉस के लिए यह परफेक्ट फूड है। फाइबर की मात्रा भी अच्छा खासा होता है। जो लंबे वक्त तक पेट भरा महसूस करता है और आप ओवरइटिंग से बच जाते हैं। पाचन के लिए अच्छा होता है।

इसे भी पढ़ें:आखिर क्यों बच्चा आपका रिस्पेक्ट नहीं करता, एक्सपर्ट से जानें सही वजह!

वेट लॉस के लिए ओट्स के फायदे

ओट्स में ज्यादा फाइबर होता है जिसकी वजह से भूख देर से लगती है। यह पेट को भरा महसूस करता है। कम खाने से वजन तेजी से कम होता है। यह पाचन के लिए भी अच्छा होता है। ओट्स में दलिया की तुलना में प्रोटीन ज्यादा होता है। यह मांसपेशियों के निर्माण और फैट लॉस में मदद करता है। ओट्स में बीटा ग्लूकन पाया जाता है। जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक।

और पढ़ें:मां के ये 8 बिहेवियर, सेट कर सकता है बच्चों का फ्यूचर

कब खाना चाहिए दलिया और ओट्स

आप सुबह ब्रेकफास्ट में ओट्स और दलिया खा सकते हैं। इसके अलावा डिनर में भी आप इसे ले सकते हैं। वर्कआउट के बाद ओट्स खाएं। इससे प्रोटीन की जरूरत पूरी होती है। आप दलिया और ओट्स को दूध में पकाकर खा सकती हैं। वेट लॉस के लिए अगर खा रही है तो इसकी खिचड़ी बनाकर खाएं।