Fake Mango Tips: गर्मियों में आम खरीदते समय सावधान रहें। इन आसान टिप्स की मदद से आप केमिकल से पके हुए आम की पहचान कर सकते हैं और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।

How to Identify Fake Mango: गर्मियों में आम की आवक खूब होती है। लोग भी घरों में ढेर सारे आम लेकर आते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि आप जो आम लेकर आ रहे हैं वो कैल्शियम कार्बाइड और इथाईलीन ऑक्साइड जैसे केमिकल से पकाया जा सकता है। यह आम खाने में बहुत हानिकारक हो सकते हैं, जो फूड प्वाइजनिंग, पेट दर्द और कैंसर जैसी गंभीर समस्या भी पैदा कर सकते हैं। ऐसे में केमिकल से पकाए हुए आम को पहचानने के जरूरी टिप्स हम आपके लिए लेकर आए हैं...

केमिकल से पका हुआ आम कैसे पहचाने

इंस्टाग्राम पर professordrbrajpaltyagi नाम से बने पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें बताया गया है कि केमिकल से पका आम किस तरीके से पहचाना जा सकता है। इसके लिए आम के ऊपरी हिस्से में जो पोर्स होते हैं, अगर उसमें से ब्लैक लिक्विड बाहर निकल रहा है, तो यह माना जाता है कि यह केमिकल से पका हुआ आम हो सकता है। धोने के बाद भी अगर यह ब्लैक स्पॉट्स नहीं जाते हैं, तो 100% यह आम केमिकल से पकाया हुआ है। ऐसे आमों को खरीदने से बचें।

View post on Instagram

और पढ़ें- गर्मी में आम से बनी 3 बंगाली डिश को करें ट्राई, खाकर दिमाग की बत्ती हो जाएगी गुल, नोट करें रेसिपी

असली आम पहचान के अन्य तरीके

रंग से करें पहचान

केमिकल से पके आम अक्सर ऊपर से एकदम पीले दिखते है, लेकिन अंदर से हल्के सफेद होते है। नेचुरल आम में हल्का हरा और पीला रंग मिक्स होता है, जबकि केमिकल से पका हुआ आम पीला और चमकदार दिखता है।

खुशबू से करें पहचान

नेचुरली पके हुए आम में मीठी और फ्रेश खुशबू आती है, जबकि केमिकल वाले आम में खुशबू कम और अजीब सी गंध ज्यादा आती है, इसलिए हमेशा सूंघकर आम को खरीदें।

टेक्सचर पर रखें ध्यान

आम खरीदते समय हल्का सा दबा कर देखें। केमिकल से पका हुआ आम ऊपर से नरम लेकिन अंदर से सख्त होता है, जबकि नेचुरल रूप से पका हुआ आम पूरी तरह से सामान्य दिखता है।

वॉटर टेस्ट से पहचाने असली और नकली आम

आम को पानी में डालकर भी असली और नकली की पहचान की जा सकती है। अगर आम पानी में डूब जाए तो ज्यादा संभावना होती है कि वो नेचुरल है। लेकिन अगर आम तैरता है, तो वो केमिकल से पकाया हुआ आम होगा।