Hanuman Jayanti 2025 sweet recipes: 12 अप्रेल को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा! बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए मीठी बूंदी, बेसन के लड्डू, मोतीचूर के लड्डू, गुड़ चना और आटे का प्रसाद चढ़ाएं। शुद्धता का ध्यान रखें!

Bajrangbali ke prasad wale sweets: कल यानी शनिवार 12 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा, इस दिन भगवान बजरंग बली का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल शनिवार के दिन विशेष तिथि और शुभ मुहूर्त के साथ भगवान बजरंगबली का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हनुमान जयंती के अवसर पर भक्त भगवान की पूजा करते हैं, उन्हें चोला, वस्त्र माला और अन्य चीजें भेंट स्वरूप अर्पित करते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि भगवान बजरंगबली को लड्डू और मीठी बूंदी बहुत प्रिय है, तो चलिए इन दोनों के अलावा हनुमान जी के प्रिय चीजों के बारे में जान लें, जिसे आप भी कल भोग लगा लें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हनुमान जयंती पर लगाएं इन 5 चीजों का भोग, बजरंगबली होंगे प्रसन्न

1. मीठी बूंदी

  • सामग्री: बेसन, पानी, घी, चीनी, इलायची पाउडर
  • बेसन के घोल से बूंदी बनाई जाती है और फिर उसे चाशनी में भिगोकर तैयार किया जाता है।
  • हनुमान जी को चढ़ाई जाने वाली सबसे प्रिय मिठाई मानी जाती है।

2. बेसन के लड्डू

  • सामग्री: बेसन, देसी घी, पिसी शक्कर, इलायची
  • धीमी आंच पर भुने हुए बेसन की खुशबू और घी का स्वाद, हनुमान जी को बेहद प्रिय है।
  • इसे खासतौर पर भोग में जरूर रखा जाता है।

3. मोतीचूर के लड्डू

  • सामग्री: बारीक बूंदी, चाशनी, केसर, ड्राई फ्रूट्स
  • हनुमान जी को मोतीचूर लड्डू चढ़ाने का रिवाज काफी पुराना है।
  • इसे मंदिरों में भी प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

4.गुड़ चना (भुना हुआ)

  • सामग्री: भुने हुए चने, गुड़
  • यह बेहद सरल लेकिन शक्तिवर्धक प्रसाद है, जिसे हनुमान जी को विशेष रूप से चढ़ाया जाता है।
  • भक्तों को भी यह प्रसाद ऊर्जा देता है।

5.आटे का प्रसाद

  • सामग्री: गेहूं का आटा, घी, गुड़/शक्कर, दूध, केला, तुलसी पत्ता
  • आटे का प्रसाद भी बहुत ही पवित्र प्रसाद माना जाता है।
  • हनुमान जी को भोग लगाने के बाद इसे सभी को बांटा जाता है।

विशेष टिप:

  • भोग बनाते समय सात्विकता और शुद्धता का ध्यान रखें।
  • ताजे घी, बिना लहसुन-प्याज वाले पदार्थ और साफ बर्तन का उपयोग करें।