Goan Style Veg Curry: अगर आप मछली नहीं खाते तो भी गोवा का स्वाद मिस नहीं करना पड़ेगा। इस आसान रेसिपी से बनाएं क्रीमी, मसालेदार और नारियल से भरपूर गोअन स्टाइल वेजिटेबल करी, जो हर किसी को पसंद आएगी। 

Goan Curry Recipe Veg: गोवा न सिर्फ अपने बीचों के लिए बल्कि अपने खाने के लिए भी वर्ल्ड फेमस है। खासकर गोअन स्टाइल करी तीखी फ्लेवर फुल और क्रीमी होती है, लेकिन आमतौर पर इस करी को मछली के साथ बनाया जाता है। पर आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप वेजिटेबल गोअन करी बना सकते हैं।

वेजिटेबल गोअन करी की खासियत

वेजिटेबल गोअन करी में ताजा नारियल का इस्तेमाल होता है, जिससे क्रीमी और हल्का मीठापन आता है। इसमें इमली डालने से खट्टापन आता है। साथ में सूखी लाल मिर्च, लहसुन, अदरक जैसे मसाले डालने से इसको खुशबूदार और स्पेशल फ्लेवर मिलता है।

और पढे़ं- मार्केट जैसा पनीर बनेगा सॉफ्ट एंड क्रीमी, बस जरूर फॉलो करें 4 स्टेप्स

कैसे बनाएं गोअन करी

गोअन करी को आप आसानी से घर में बना सकते हैं। अगर आप नॉनवेज नहीं खाते तो फिश की जगह आप गाजर, आलू, बींस, फूल गोभी जैसी सब्जियों का इस्तेमाल करके फ्लेवरफुल सब्जी बना सकते हैं।

गोअन वेज करी की सामग्री

मिक्स सब्जियां (गाजर, आलू, बीन्स, फूलगोभी)- 2 कप

प्याज- 1 (कटा हुआ)

टमाटर- 1 (कटा हुआ)

नारियल (कद्दूकस किया हुआ)- 1 कप

सूखी लाल मिर्च- 3-4

लहसुन- 4-5 कलियां

अदरक- 1 इंच

गोअन करी बनाने की विधि

  • गोअन करी बनाने के लिए सबसे पहले नारियल, सूखी लाल मिर्च, लहसुन अदरक और थोड़े से पानी को मिक्सी में डालकर एक पेस्ट बना लें।
  • अब सभी मिक्स सब्जियों को हल्का सा उबाल लें। ध्यान रखें कि ये आधी पकी हुई ही रहे।
  • कढ़ाई में तेल गर्म करें, उसमें जीरा डालें। फिर प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं। फिर हल्दी और धनिया पाउडर डालकर मिलाएं।
  • अब तैयार किया हुआ नारियल पेस्ट डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं।
  • उबली हुई सब्जियां डालें और अच्छे से मिक्स करें।
  • इमली का पानी और थोड़ा पानी डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं।
  • जब करी थोड़ी गाढ़ी हो जाए, गैस बंद करें। गर्मागर्म सर्व करें।
  • ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें और इसे स्टीम्ड राइस या जीरा राइस के साथ खाएं।