Kada Prasad Recipe in Hindi: गुरु पूर्णिमा के लिए कई जगहों पर कड़ा प्रसाद, खासकर गुरुद्वारों में वितरित किया जाता है। यह सिखों के लिए गहरा आध्यात्मिक महत्व रखता है। जानें घर पर कैसे बनाएं कड़ा प्रसाद?

फूड डेस्क: आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। सोमवार 03 जुलाई 2023 को इस साल गुरु पूर्णिमा का महापर्व मनाया जा रहा है। हमारे शास्त्रों में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा रखा गया है। हिंदू परंपरा में गुरु हमेशा से ही पूजनीय माने गए हैं। गुरु पूर्णिमा के लिए कई जगहों पर कड़ा प्रसाद, खासकर गुरुद्वारों में वितरित किया जाता है। इस गुरु पूर्णिमा के विशेष अवसर पर भी घर में मीठा और पवित्र प्रसाद बनाकर भोज लगा सकती हैं। कड़ा प्रसाद मन में प्रेम भावना, भक्ति और शांतिपूर्ण तरीके से तैयार किया जाता है। उत्तम कड़ा प्रसाद बनाने का सीक्रेट आपका धैर्य और सावधानी है क्योंकि यह सिर्फ एक मीठा व्यंजन नहीं है, यह सिखों के लिए गहरा आध्यात्मिक महत्व रखता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कड़ा प्रसाद का महत्व

ऐसा माना जाता है कि इसे गुरु का आशीर्वाद मानकर सभी भक्तों के बीच एकता और समानता के प्रतीक के रूप में वितरित किया जाता है। कड़ा प्रसाद तैयार करते समय, स्वच्छ, शुद्ध वातावरण बनाए रखना, प्रेम, भक्ति और विनम्रता के साथ प्रक्रिया को अपनाना महत्वपूर्ण है। यह गेहूं के आटे, चीनी और घी से बनी एक सरल लेकिन स्वादिष्ट मिठाई है। गुरु पूर्णिमा 2023 जानें उत्तम कड़ा प्रसाद बनाने की आसान विधि।

कड़ा प्रसाद बनाने की सामग्री 

  1. 1¼ कप घी
  2. 1 कप गेहूं का आटा
  3. 1 कप चीनी

कड़ा प्रसाद बनाने की विधि

  • सबसे पहले 1¼ कप घी को लाइट गर्म कर लें, ध्यान रखें घी धुंआ ना छोड़ पाए। अब इस फ्राई पेन में गेहूं का आटा डालें।
  • अब इस आटे को सुनहरा और खुशबूदार होने तक लगातार चलाकर पकाएं। इस मिश्रण में अब 1 कप पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। 
  • पानी के बाद अब चीनी डालें और इसे खूब पकाएं। तब तक पकाएं जब तक कि सब कुछ एक साथ न आ जाए।
  • जब प्रसाद घी न छोड़ने लगे तो समझ जाएं कि ये पक चुका है। अब इसे फ्राई पेन से निकालकर गार्निश कर दें और गर्म - गर्म परोसें।

और पढ़ें- Sawan फलाहार में खाएं साबूदाना की टेस्टी पकौड़, नहीं आएगी विकनेस, नोट करें इजी रेसिपी

आइस क्रीम खाना भूल जाएंगे आप, अगर देख लिया ये वायरल वीडियो तो हो जाएगी नफरत!