MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Holi 2023: इन 5 ट्रेडिशनल डिश के बिना फिका लगता है होली का रंग,नोट करें रेसिपी

Holi 2023: इन 5 ट्रेडिशनल डिश के बिना फिका लगता है होली का रंग,नोट करें रेसिपी

फूड डेस्क. होली 2023 का जश्न शुरू हो चुका है। गुलाल और रंगों से हवा में जोश हैं, तो स्वादिष्ट व्यंजनों की मिठास की सोच कर मन में उमंग उठ रहा है। होली ट्रेडिशनल व्यंजनों और ठंडाई के बिन अधूरा माना जाता है। तो चलिए बताते हैं वो 5 ट्रेडिशनल रेसिपी। 

4 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Mar 06 2023, 06:10 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : ANI

होली के दिन घर मीठे और टेस्टी डिश के सुगंध से भर जाते हैं। यह त्योहार में स्पार्क क्रिएट करने का काम करते हैं। गुजिया, मालपुए, दही भल्ला और कुछ मुंह में पानी लाने वाले ट्रेडिशनल व्यंजन निश्चित तौर पर होली का रंग दोगुना कर देते हैं। यहां कुछ पारंपरिक व्यंजन बताने जा रहे हैं जो इस होली जरूर आजमाएं।

26
Image Credit : Getty

पारंपरिक ठंडाई
ठंडाई दूध, चीनी और नट्स के मिश्रण से तैयार किया जाता है। ठंडाई की एक गिलास एनर्जी से भरपूर कर देता है। इसे पीने के बाद पूरे दिन रंगों में सराबोर रहने का मूड बन जाता है।  उत्तर भारत में ठंडाई की एक परंपरा प्रचलित है, जहां आप भांग के पौधे की पत्तियों और फूलों से 'भांग की ठंडाई' भी बना सकते हैं। इसका असर इसमें इस्तेमाल होने वाली भांग की ताकत पर निर्भर करता है। इसे सख्ती से बच्चों की पहुंच से दूर रखें, क्योंकि केवल वयस्क ही इसका सेवन कर सकते हैं। रेसिपी-Holi 2023: इन 3 तरह की हेल्दी ठंडाई से करें मेहमानों का स्वागत, नोट करें आसान रेसिपी
 

36
Image Credit : google

गुजिया
होली में गुजिया जिसे करंजी के नाम से भी जाना जाता है अमूमन हर घर में बनाया जाता है। मैदा के आटे में खोये की स्टफिंग करके इसे डीप फ्राई करके क्रिस्पी मिठाई तैयार की जाती है। अगर आप घर गुजिया बनाना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके रेसिपी नोट करें।अगर आप इसे खुद नहीं बना सतके हैं तो बस इसे बाजार से खरीद लें।

46
Image Credit : ANI

मालपुआ
मालपुआ एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है। यह एक पैनकेक जैसा व्यंजन है, जिसे घी में तलकर चाशनी में भिगोया जाता है। इसके बैटर में नारियल, आटा, दूध और सूखे मेवे शामिल होते हैं। इसमें इलाइची पाउडर महक और स्वाद बढ़ाने के लिए डाला जाता है। मालपुआ के ऊपर रबड़ी डालकर खाने पर और भी ये स्वादिष्ट लगता है।
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए
दो कप मैदा 
आधा कप खोया 
एक कप दूध 
1 टीस्पून सौंफ का पाउडर 
1 कप चीनी 
1 कप पानी 
चुटकी भर इलायची पाउडर 
घी तलने के लिए 
सजाने के लिए पिस्ता और सूखे गुलाब की पत्तियां
विधि
- मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में दो कप मैदा, आधा कप खोया, एक कप दूध मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और एक डोसे की कंसिस्टेंसी वाला बैटर बना लें। इसमें सौंफ मिलाकर 20 मिनट रेस्ट करने दें।
- अब गैस पर एक पैन लें और इसमें एक कटोरी चीनी और एक कटोरी पानी को मिलाकर एक तार की चाशनी बना लें। इसे चेक करने के लिए अपने हाथ में इस चाशनी की छोटी सी बूंद लें और इसे दबा कर देखें अगर इससे एक तार बन रहा है, तो आपकी चाशनी रेडी है।

- तैयार चाशनी में स्वाद और सुगंध के लिए इलायची का पाउडर डालें और गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

- अब एक कढ़ाई में तलने के लिए पर्याप्त घी लें। जब घी मीडियम हॉट हो, तो एक करछी की मदद से इसमें छोटे और गोल मालपुए डाल दें और इसे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक के लिए फ्राई कर लें।अब तैयार मालपुए को चाशनी में 10 से 15 मिनट के लिए डुबोकर रखें और अंत में इसे सादा कटा पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियों के साथ सर्व करें।
 

56
Image Credit : ANI

दही भल्ला
होली के त्योहार के दौरान दही भल्ला बहुत लोकप्रिय है। यहां बताया गया है कि आप दही भल्ले कैसे बना सकते हैं। उड़द की दाल (काले चने) को रात भर भिगो दें, फिर एक पेस्ट तैयार करें, इसमें एक चुटकी नमक डालें और फिर डीप फ्राई करें। एक प्लेट लीजिये और भल्ला के कुछ टुकड़े परोसिये, उस पर भुना मसाला छिड़किये, और अपनी मनपसंद चटनी के साथ मीठी दही डालकर सर्व कीजिए।

रेसिपी-ऐसे बनाएं दही बड़ा, स्वादिष्ट होने के साथ डाइजेशन को रखता है ठीक
 

66
Image Credit : ANI

हलवा
सूजी, दूध और चाशनी से बने इन खास भारतीय व्यंजनों के साथ अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली के इस रंगीन त्योहार का आनंद लें। यह आमतौर पर त्योहारों जैसे होली, दिवाली आदि के दौरान बनाया जाता है। 'सूजी का हलवा' बहुत ही सरल और बनाने में आसान है। मिश्रण में सिर्फ चीनी और खोया मिलाएं। फिर कटे हुए बादाम या कटे हुए पिस्ता डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गरमागरम परोसें।

रेसिपी:क्या हर बार बिगड़ जाता है हलवा का स्वाद और रूप, जानें पानी से लेकर चीनी का सही माप

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Senior Citizen Diet: बुजुर्गों को रात में क्या खिलाएं? जानिए 5 बेस्ट लाइट डिनर
Recommended image2
Beetroot Recipes: बच्चे में नहीं होगी खून की कमी, बीटरूट से बनाएं 5 हेल्दी डिश जो बढ़ाएं हीमोग्लोबिन
Recommended image3
Chopper Coffee: चॉपर में मिनटों में बनाएं झाग वाली कॉफी, 5 स्टेप्स
Recommended image4
Healthy School Lunch Ideas: हर दिन नया और हेल्दी टिफिन, छोटे बच्चों को पसंद आएंगे ये लंच आइडिया
Recommended image5
Idli Recipe: रुई जैसी सॉफ्ट इडली बनाने के लिए बैटर में मिलाएं ये एक चीज, होटल जैसा बनाने का सीक्रेट तरीका
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved