MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Holi 2023: इन 3 तरह की हेल्दी ठंडाई से करें मेहमानों का स्वागत, नोट करें आसान रेसिपी

Holi 2023: इन 3 तरह की हेल्दी ठंडाई से करें मेहमानों का स्वागत, नोट करें आसान रेसिपी

फूड डेस्क. रंगों का त्योहार होली 8 मार्च को इस बार मनाया जाएगा। होली में रंगों में रंगने से पहले लोग ठंडाई में डूबना पसंद करते हैं।  ठंडाई कई तरह से बनाए जाते हैं। लेकिन हम आपको हेल्दी ठंडाई बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

4 Min read
Author : Nitu Kumari
| Updated : Mar 04 2023, 10:53 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

दरअसल, होली के मौके पर बनाए जाने वाले ट्रेडिशनल ठंडाई में काफी चीनी का प्रयोग किया जाता है। जो सेहत के लिए सही नहीं होता है। होली के मौके पर ठंडाई को सेहतमंद भी बनाया जा सकता हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं तीन हेल्दी ठंडाई रेसिपी (Holi Thandai Recipe)। जिसे पीकर मेहमान खुशी से झूम उठेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : youtube

1. केसर और बादाम ठंडाई
स्वाद में भरपूर और सेहत में फिट केसर बादाम ठंडाई। 1 कप केसर और बादाम की ठंडाई में 120 से 140 कैलोरी पाई जाती है। इसलिए बिना वजन बढ़ने की चिंता के आप इसे पी सकते हैं। आइए बताते हैं रेसिपी।

सामग्री
बादाम - 20 दाना
केसर के धागे - 10 पीस
सौंफ - 3 चम्मच
तरबूज के बीज - 2 चम्मच
दूध - 1 लीटर
गुड़ - 3-4 चम्मच
इलायची पाउडर - 1 चम्मच 
गुलाब जल-1 चम्मच

विधि
-सबसे पहले बादाम, तरबूज के बीज,इलायची पाउडर को एक कढ़ाई में रोस्ट करके पीस लें। 
-आप चाहें तो इसे रात में भिगो कर रख दें और फिर पीस कर पेस्ट बना लें।
-अब एक बड़े बाउल में 1 लीटर दूध को निकाल लें और गैंस पर उबलने दे। उबाल आने पर इसमें केसर के धागें डालें।
-इसे मिलाते हुए करीब 40 मिनट उबालें। 
-दूध को ठंडा होने दे और इसमें बादाम का पेस्ट डालें। फिर गुड़ और गुलाब जल मिलाकर फ्रिज में स्टोर कर दें। 
-फिर ठंडा-ठंडा इसे सर्व करें।

35
Image Credit : youtube

2.पान की ठंडाई
खइके पान बनारस वाला...याद है ना गाना। जी हां होली के मौके पर लोग ठंडाई के साथ पान खान भी पसंद करते हैं। तो क्यों ना इस बार पान वाला ठंडाई बनाया जाए। आइए बताते हैं रेसिपी।

सामग्री
पान के पत्ते - 3 से 4 पीस
पिस्ता - 4 चम्मच
बादाम-3 चम्मच
तरबूज के बीज - 2 चम्मच
हरी इलायची - एक चम्मच
सौंफ - 2 बड़े चम्मच
दूध- 1 लीटर
गुड़ - 1 कप
गुलंकद-1 चम्मच

विधि
सबसे पहले मिक्सर-ग्राइंडर में पान के पत्ता और गुलंकद को बारिक पीस लें।
तरबूज के बीज, बादाम , पिस्ता और सौंफ को रोस्ट करके बारिक पीस लें।
उबले हुए दूध में पान का मिश्रण और बादाम का मिश्रण मिलाएं।
फिर गुड़ डालकर अच्छी तरहें मिलाएं। इसे फ्रिज में स्टोर करें।
सर्व करते हुए गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और फिर ले इसका मजा।

45
Image Credit : youtube

आइस टी ठंडाई 
होली के मौके  ठंडाई में कई तरह के ट्विस्ट दे सकते हैं। चलिए हम आइस टी ठंडाई की रेसिपी बताते हैं। जो होली के मौके पर आपको रिफ्रेश करने का काम करेगा। 
सामग्री
नॉर्मल टी बैग - 2 से 3 पीस
खसखस - 3 चम्मच
काली मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच
पिसा हुआ बादाम - 2 चम्मच
गुड़ या खजूर का पेस्ट - 2 चम्मच
पानी - 2 से 3 गिलास
केसर के कुछ धागे

बनाने की विधि
एक पैन में 3 गिलास पानी गर्म करें और टी बैग को डालकर ब्लैक टी तैयार कर लें।
अब इसमें खसखस, बादाम, काली मिर्च और गुड़ या खजूर डालकर 3 मिनट तक पा लें।
अब आईस टी को छलनी की मदद से छानकर फ्रिज में स्टोर कर लें। 
सर्व करते हुए गिलास में आई आईस के टुकड़े डालें। गार्निश करने के लिए पुदीना का पत्ता ले सकते हैं।

55
Image Credit : Getty

इसके अलावा लोग भांग की भी ठंडाई पीना पसंद करते हैं। लेकिन बच्चों को इससे दूर रखना चाहिए। आइए बताते हैं भांग की ठंडाई की रेसिपी

सामग्री- 
दूध-1 लीटर
गुड़ या चीनी-1 कप
सौंफ-1 चम्मच
खसखस-1 चम्मच
बादाम-पिस्ता-2 चम्मच
काली मिर्च -एक छोटा चम्मच
भांग-15 गोलियां

विधि
एक बड़े से बर्तन में दूध को अच्छी तरह उबाल लें।
एक अलग बर्तन में भांग और बादाम, पिस्ता और खसखस को दो घंटे भिगोएं और फिर पेस्ट बना लें। 
मलमल के कपड़े से इसे छान लें। 
फिर इसमें दूध , गुड़ और इलाइची पाउडर मिलाएं। 
अब इसे दो से तीन घंटे के लिए फ्रिज में रखें ।
कसे हुए बादाम डालकर सर्व करें।

और पढ़ें:

कहीं आप भी सरसों के तेल के नाम पर तो नहीं खा रहें 'जहर', ऐसे करें शुद्धता की पहचान

Holi 2023: रंग कहीं खराब ना कर दे चेहरे की रंगत, सेफ्टी के लिए पहले ही कर लें ये 5 काम
 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कॉकरोच, मक्खियां और एक्सपायर्ड खाना: BRICS समिट के लिए बुक दिल्ली के 5-स्टार होटलों में 59 कमियां
Recommended image2
Wet Sugar in Monsoon: बारिश में चीनी हो गई है चिपचिपी? ऐसे वापस लाएं दानेदार टेक्सचर
Recommended image3
Onion Price Hike: प्याज के दाम ने बिगाड़ा बजट! खाने में इन चीजों से लें प्याज का मजा, स्वाद रहेगा बरकरार
Recommended image4
Homemade Kaju Katli: रक्षाबंधन पर झटपट बनाएं काजू कतली, बिना गीले मिक्सचर के अपनाएं ये तरीका
Recommended image5
डोसा चम्मच-कांटे से कैसे खाएं? 'शिष्टाचार' सिखाने वाले सर जी का वीडियो हो गया Viral
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved