Ripe raw papaya at home: कच्चा पपीता अब नहीं रहेगा समस्या! अखबार, चावल, केला, गुड़ या गर्म पानी — ये आसान घरेलू तरीके रातों-रात पपीता पकाने में मदद करेंगे।

How to ripen papaya overnight: पपीता खाना हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह तो हम सभी जानते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, ई, बी, के, फोलेट, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ तो बेहतर बनाते हैं। लीवर को हेल्दी रखते हैं और स्किन के लिए फायदेमंद होता है, इसलिए रोज एक बाउल पपीता खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि बाहर से पका दिखने वाला पपीता अंदर से कई बार कच्चा निकल जाता है, इसलिए हम आपको बताते हैं पांच ऐसे हैक्स जिससे आप आसानी से पपीते को रात भर में पका सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रातों-रात कच्चा पपीता पकाने के देसी हैक्स (Natural ways to ripe papaya)

अगर आपका पपीता कच्चा है, तो आप एक पुराने न्यूजपेपर में इसे अच्छी तरह से लपेट कर रख दें और उसे किसी बंद दराज या अलमारी में रात भर के लिए छोड़ दें। अखबार में मौजूद नमी और एथिलीन गैस पपीते को तेजी से पकाती है और पपीता 12 से 18 घंटे में ही पकने लगता है।

चावल के डिब्बे में रखें (Papaya ripening hacks)

पपीते को तेजी से पकाने के लिए आप इसे चावल के बंद डब्बे में दबाकर रख दें। चावल से निकलने वाली गैस पपीते को तेजी से पकाती हैं और एक दिन में ही पपीते को हरा से लाल कर देती है।

केले के साथ रखें पपीता (Ripen papaya with banana)

जी हां, पपीते को दो-तीन पके हुए केलों के साथ एक पेपर बैग में डालकर या पेपर में लपेट कर रख दें। केले से निकलने वाली एथिलीन गैस पपीते को पकाने में मदद करती है और कच्चा पपीता 8 से 10 घंटे में ही असर दिखा देता है।

गुड़ के साथ पपीता रखें (How to make papaya sweet overnight)

पपीते के पास गुड़ के एक दो टुकड़े रखने से भी पपीता जल्दी पकता है। आप न्यूजपेपर में रैप करते समय इसमें गुड़ के टुकड़े डाल दें। गुड में भी नेचुरल गैस निकलती है, जो फलों को जल्दी पकाती है।

गर्म पानी में भिगोकर रखें (Easy hacks to ripe green papaya)

आप हल्के गुनगुने पानी में 10 से 15 मिनट के लिए पपीते को डुबोकर रख दें, फिर उसे बाहर निकाल कर कपड़े में लपेटें और किसी गर्म जगह पर रखें। ऐसा करने से एक दिन में ही कच्चा पपीता पक जाता है।