Krishna Chhathi 4 Bhog: कृष्ण की छठी पर आधे घंटे में तैयार करें ये 4 आसान और स्वादिष्ट भोग। जानें भोग बनाने का आसान तरीका और पूजा की थाली को खूबसूरती से सजाने के टिप्स।

जन्माष्टमी के बाद भगवान श्री कृष्ण की छठी का पर्व आज यानी 9 सितंबर को मनाया जा रहा है। अगर आपने अब तक इसकी तैयार नहीं की है, तो मात्र आधे घंटे में भगवान के लिए भोग रेडी कर सकते हैं। इस दिन घरों में लड्डू गोपाल को नए वस्त्र पहनाकर उनका श्रृंगार किया जाता है और विशेष पूजा-अर्चना के बाद उन्हें तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। आप कान्हा को माखन, मिश्री और दूध से बनी चीजें छठी में भोग के रूप चढ़ा सकती हैं।

माखन-मिश्री का भोग

कृष्ण जी के भोग की बात हो और माखन-मिश्री का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। छठी के दिन एक कटोरी में ताजा माखन लेकर उसमें मिश्री मिलाएं। ध्यान रखें कि अमूल वाले सॉल्टी बटर का यूज न करें। आप कुछ ही मिनटों में इसे बनाकर थाली में सजाएं।

धनिया पंजीरी का भोग लगाएं छठी में

जन्माष्टमी और कृष्ण पूजा के अवसर पर पंजीरी का खास महत्व माना जाता है। छठी के लिए आप धनिया पंजीरी मिनटों में रेडी की जा सकती है। इसके लिए धनिया पाउडर को घी में भूनकर उसमें पिसी चीनी, मेवे और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स मिलाकर अपना पसंदीदा प्रसाद तैयार करें।

और पढ़ें: Dhaniya Panjeeri Recipe: जन्माष्टमी पर आटा नहीं, लड्डू गोपाल को लगाएं स्वादिष्ट धनिया पंजीरी

मखाने की खीर बनेगी झटपट

दूध और मखाने से बनी खीर कान्हा के छठी भोग के लिए एक तुरंत तैयार करें। मखानों को घी में हल्का भूनकर दूध में पकाएं और स्वाद के लिए मिश्री या चीनी डालें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें इलायची और थोड़े मेवे भी मिक्स कर सकती हैं। ध्यान रखें कि भगवान को गरम प्रसाद भोग में न चढ़ाएं।

फल और मखाने से सजाएं प्रसाद की थाली

अगर आप बहुत ज्यादा पकवान नहीं बनाना चाहती हैं तो मौसमी फलों, मखाने और मिश्री से भी भोग की थाली में रख सकती हैं। 2 से चार प्रसाद आपकी थाली को भर देंगे। फलों में केले, सेब, अनार जैसे फलों को साफ करके भगवान के सामने रखें। भोग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री ताजी और स्वच्छ होनी चाहिए।

और पढ़ें: Instant Thatte Idli: न भिगोना, न फर्मेंटेशन का झंझट, 15 मिनट में बनाएं सॉफ्ट-सॉफ्ट इडली