वजन घटाने के लिए ग्लूटेन फ्री स्नैक्स जैसे डिम सम, राइस पेपर नूडल्स, क्रंची राइस पापड़ और चॉकलेट कोकोनट रोल ट्राई करें। ये हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन हैं।

Gluten Free Dishes: अगर आप कम कैलोरी का नाश्ता करना चाहते हैं तो ग्लूटेन फ्री स्नेक्स आपके लिए अच्छे ऑप्शन हैं। ग्लूटेन एक लसलसा पदार्थ होता है जो कि गेहूं, जौ और जई में पाया जाता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो ग्लूटेन फ्री फूड्स चुन सकते हैं। जानिए स्नैक्स के बारे में जो पूरी तरह से ग्लूटेन फ्री हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्लूटेन फ्री डिम सम

आप एक स्नैक्स के लिए चीनी व्यंजन डिम सम घर पर ही बना सकती हैं। यह हेल्दी और रिफ्रेशिंग राइस पेपर डंपलिंह होती है। इसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है और यह डिश 30 मिनट से भी कम समय में तैयार हो जाती है। डिम सम स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी मानी जाती है। 

राइस पेपर नूडल्स

ग्लूटेन फ्री राइस पेपर नूडल्स भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं। आपको मार्केट में आसानी से राइस पेपर नूडल्स मिल जाएंगे। ग्लूटेन फ्री नूडल्स में सब्जियों के साथ ही पसंदीदा सॉस का इस्तेमाल करें। आप ब्रोकली, बींस, स्प्राउट, पालक या गोभी को मिलाकर राइस पेपर नूडल्स बना सकती हैं। 

गेहूं के आटे की शुद्धता कैसे जांचें? जानें 5 आसान टेस्ट

क्रंची राइस पापड़

क्रंची राइस पापड़ को भी आप ईवनिंग स्नैक्स में शामिल कर सकती हैं। इसके लिए आपको राइस पेपर मार्केट से खरीदने होंगे। आप तेल में राइस पापड़ को फ्राई करके चाय के साथ एंजॉय कर सकती हैं। राइस पापड़ को फ्राई करने के बाद टिशू की मदद से एक्स्ट्रा तेल को पोछ लें।

चॉकलेट कोकोनट रोल

अगर आप मीठे के साथ ही नमकीन ग्लूटेन फ्री स्नैक्स तैयार करना चाहती हैं तो एक बार चॉकलेट कोकोनट रोल ट्राई कर सकती हैं। आपको नारियल के दूध को उबालें और चावल के पेपर शीट को गीला कर लें। फिर सेब के पतले स्लाइस, राइस नूडल्स, काजू,चॉकलेट शेविंग्स आदि को भी मिला लें। अब आपको मिश्रण को रोल कर सिरप डालें मिलाना है।

और पढ़ें: सुबह का नाश्ता होगा सुपर टेस्टी, झटपट बनाएं चावल आटे का चीला