Milk Lemongrass Tea Recipe: अगर आपकी लेमनग्रास टी में दूध डालते ही चाय फट जाती है, तो सही तरीका जानना जरूरी है। इस आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी से आप घर पर क्रीमी, स्मूद और खुशबूदार मिल्क लेमनग्रास टी बना सकते हैं।
Lemongrass Milk Tea: बारिश की हल्की फुहार हो, सुबह की सुस्ती भरी शुरुआत या फिर शाम की थकान - ऐसे हर मूड को ताजा कर देती है एक कप खुशबूदार लेमनग्रास टी। लेकिन क्या आपने कभी इसमें दूध मिलाकर क्रीमी और स्मूद फ्लेवर वाली मिल्क लेमनग्रास टी ट्राई की है? इसकी ताजगी भरी खुशबू, हल्का मसालेदार स्वाद और चाय की मलाईदार टेक्सचर हर घूंट को खास बना देती है। हालांकि, कई लोग इसे बनाते समय एक गलती कर बैठते हैं, जिससे दूध फट जाता है और पूरा स्वाद बिगड़ जाता है। अगर आप भी होटल जैसी परफेक्ट मिल्क लेमनग्रास टी बनाना चाहते हैं, तो नोट करें ये आसान और असरदार स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

सामग्री
- 2 कप पानी
- 1 कप दूध
- 2 चम्मच चायपत्ती
- 2 ताजी लेमनग्रास स्टिक
- 2 चम्मच चीनी
- 2 इलायची
- छोटा अदरक का टुकड़ा
स्टेप 1: लेमनग्रास को करें तैयार
सबसे पहले लेमनग्रास स्टिक को हल्का कूट लें, ताकि उसकी खुशबू और फ्लेवर अच्छे से निकल सके। अब अदरक और इलायची को भी थोड़ा क्रश कर लें। इससे चाय का स्वाद और ज्यादा रिफ्रेशिंग लगेगा।
स्टेप 2: पानी में उबालें फ्लेवर
एक पैन में पानी डालकर उसमें लेमनग्रास, अदरक और इलायची डालें। इसे मध्यम आंच पर 4-5 मिनट तक उबलने दें। इस दौरान पानी में सारी खुशबू और हर्बल फ्लेवर अच्छी तरह घुल जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Dahi Curd Recipe: गर्मी में बनाएं झटपट दही डिशेज, 15 मिनट में आसान समर रेसिपीज
स्टेप 3: चायपत्ती और चीनी मिलाएं
अब उबलते पानी में चायपत्ती और चीनी डालें। इसे दो मिनट तक पकने दें ताकि चाय का रंग और स्वाद अच्छे से निकल आए। ज्यादा देर तक चायपत्ती उबालने से स्वाद कड़वा हो सकता है।
स्टेप 4: दूध डालने का सही तरीका
दूध को सीधे ठंडा डालने की बजाय पहले हल्का गर्म कर लें। अब गैस की आंच धीमी करें और धीरे-धीरे दूध मिलाएं। यही सबसे जरूरी स्टेप है, जिससे लेमनग्रास टी फटती नहीं और स्मूद बनती है।
ये भी पढ़ें- बिना आटा गूंथे, रैप किए और स्टीम किए आसानी से बनाएं ये वायरल मोमो रेसिपी
स्टेप 5: अंतिम उबाल और सर्व करें
चाय को दूध डालने के बाद सिर्फ 1-2 मिनट हल्की आंच पर उबालें। ज्यादा देर पकाने से फ्लेवर बदल सकता है। अब इसे छानकर कप में डालें और गर्मागर्म मिल्क लेमनग्रास टी का आनंद लें।
